फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   aiims ini cet 2022 January session admit card released, heres how to download

AIIMS INI CET 2022: 14 नवंबर को होगी एम्स आईएनआई सीईटी परीक्षा, यहां मिलेगा प्रवेश पत्र

Mon, 08 Nov 2021 07:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 07:15 PM IST
सार

INI CET 2022 Nov 14 Exam Admit Card To Be Released: आईएनआई सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र देश भर में एम्स संस्थानों जैसे- एम्स दिल्ली, जोधपुर, पटना, जिपमर पुडुचेरी, पीजीआई चंडीगढ़, भोपाल, भुवनेश्वर, रायपुर, ऋषिकेश और निमहंस बेंगलुरु आदि के पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के पात्र होंगे।

विज्ञापन
aiims ini cet 2022 January session admit card released, heres how to download
एम्स, दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली जो कि राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाला संस्थान है, जल्द ही आईएनआईसीईटी 2022 के लिए प्रवेश- पत्र जारी करने वाला है। INI CET एडमिट कार्ड सोमवार, 08 नवंबर को जारी होने हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होते ही उम्मीदवार एंट्रेंस एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। 14 नवंबर, 2021 को आयोजित होनी वाली INI CET 2022 परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


क्या है INI CET परीक्षा?

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आईएनआई सीईटी एम्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य विभिन्न परास्नातक या स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करना है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हैं मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम), मास्टर्स ऑफ सर्जरी (एमएस), मास्टर ऑफ चिरुर्गी (एमसीएच), और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) आदि।

कहां-कहां मिलेगा दाखिला?

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएनआई सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र देश भर में एम्स संस्थानों के पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के पात्र होंगे। कुछ एम्स परिसर जैसे- एम्स दिल्ली, जोधपुर, पटना, जिपमर पुडुचेरी, पीजीआई चंडीगढ़, भोपाल, भुवनेश्वर, रायपुर, ऋषिकेश और निमहंस बेंगलुरु हैं। हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरणों का उल्लेख यहां इस खबर में किया गया है।

आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

विज्ञापन

  • पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • My Page ऑप्शन पर INI CET एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करें।
  • दूसरी विंडो पर री-डायरेक्ट होने के बाद, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड जमा करने के बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • INI CET 2022 के एडमिट कार्ड में आवेदन संख्या, रोल नंबर और INI CET 2022 परीक्षा केंद्रों जैसे विवरणों का उल्लेख होगा।


परीक्षा केंद्र में साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज 

उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे 14 नवंबर, 2021 को परीक्षा हॉल में ले जाने की आवश्यकता है। हॉल टिकट के साथ, उम्मीदवारों को अपना वैध पहचान प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड परीक्षा केंद्र में ले जाना चाहिए। लेटेस्ट अपडेट से रूबरू होने के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed