फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS CRE 5 Exam Day Guidelines, Will held from 25 July to 27, Check list of document to carry

AIIMS CRE 5: एम्स सीआरई-5 परीक्षा कल, अभ्यर्थी अच्छे से समझ लें गाइडलाइंस, केंद्र पर लेकर जाएं ये दस्तावेज

Fri, 24 Jul 2026 09:47 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 24 Jul 2026 09:47 PM IST
सार

AIIMS CRE 5 Exam Day Guidelines: एम्स सीआरई-5 परीक्षा कल, यानी 25 जुलाई से शुरू हो रही है। 1,484 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें गाइडलाइंस अच्छे से समझ लेनी चाहिए।
 

विज्ञापन
AIIMS CRE 5 Exam Day Guidelines, Will held from 25 July to 27, Check list of document to carry
AIIMS CRE 5 - फोटो : AI Genrated

विस्तार

AIIMS CRE 5 Exam 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली कल यानी 25 जुलाई 2026 से कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) का आयोजन करने जा रहा है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 25, 26 और 27 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस भर्ती के जरिए ग्रुप बी और ग्रुप सी के 1,484 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा केंद्र जाने से पहले एडमिट कार्ड, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देश अच्छी तरह पढ़ लें। छोटी-सी लापरवाही भी परीक्षा में शामिल होने से रोक सकती है।

विज्ञापन

किस दिन किस शिफ्ट में होगी परीक्षा?

परीक्षा तिथि शिफ्ट परीक्षा समय ग्रुप कोड
25 जुलाई 2026 सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक 3, 5, 17, 31, 32, 34, 55
25 जुलाई 2026 शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक 1, 2, 10, 12, 24, 27, 30, 33, 40, 47, 53, 56
26 जुलाई 2026 सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक 11, 16, 19, 28, 29, 45
26 जुलाई 2026 शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक 9, 20, 21, 25, 37, 41, 43
27 जुलाई 2026 सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक 4, 6, 7, 8, 13, 14, 15, 18, 22, 23, 26, 35, 36, 38, 39, 42, 46, 49, 50, 51, 52, 54, 57, 59
27 जुलाई 2026 शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक 44, 48, 58

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाएं?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास ये दस्तावेज जरूर होने चाहिए।

  • एम्स सीआरई-5 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध मूल फोटो पहचान पत्र
  • आवेदन में अपलोड की गई फोटो जैसी 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • यदि केंद्र के निर्देशों में अनुमति हो तो पारदर्शी पानी की बोतल


ध्यान दें: रफ शीट परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराई जाएगी। पेन साथ ले जाना है या नहीं, इसकी जानकारी अपने एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों के अनुसार ही रखें।

विज्ञापन

इन सामानों को परीक्षा केंद्र में बिल्कुल न ले जाएं

एम्स ने कुछ वस्तुओं को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। इनमें शामिल हैं-

  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव
  • किताबें, नोट्स, कागज या किसी भी तरह की अध्ययन सामग्री
  • ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच या राइटिंग पैड
  • बैग, पर्स, वॉलेट, बेल्ट और धूप का चश्मा
  • अंगूठी, चेन, कंगन, झुमके, हेयर क्लिप या अन्य धातु के आभूषण
  • कैप, टोपी, स्कार्फ, जैकेट या मोटे सोल वाले जूते
  • बाहर का खाना, स्नैक्स और अपारदर्शी पानी की बोतल


इनमें से कोई भी प्रतिबंधित वस्तु मिलने पर उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी बातें

  • उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड की सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
  • नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और ग्रुप कोड सही है या नहीं, यह जरूर देखें।
  • किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत एम्स परीक्षा अनुभाग से संपर्क करें।
  • अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें।
  • एडमिट कार्ड की एक से अधिक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।
  • पूरी भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने तक एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें।
  • एम्स एडमिट कार्ड डाक या ईमेल से नहीं भेजेगा।
  • रिपोर्टिंग समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि जांच प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed