फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AICTE will offer 2 extra seats in technical institutes for talented students

AICTE: एआईसीटीई ने संस्थानों में बढ़ाई दो सीटें, रिसर्च, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को मिलेगा लाभ

Fri, 06 May 2022 11:45 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 06 May 2022 11:45 PM IST
सार

एआईसीटीई अध्यक्ष, प्रोफेसर अनिल डी. सहस्रबुद्धे ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए इस योजना की शुरुआत की जा रही है।

विज्ञापन
AICTE will offer 2 extra seats in technical institutes for talented students
AICTE - फोटो : Social Media

विस्तार

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) शैक्षिक सत्र 2022-23 से प्रतिभाशाली छात्रों को दो अतिरिक्त सीटों पर दाखिला दिलाएगी। मान्यता प्राप्त तकनीकी कॉलेजों में रिसर्च, इनोवेशन, हैकाथॉन, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, स्टार्टअप, स्कॉलरशिप पाने वाले विद्यार्थियों को इनका लाभ मिलेगा। इनके लिए सिर्फ भारतीय छात्र ही आवेदन कर सकेंगे। एआईसीटीई अध्यक्ष, प्रोफेसर अनिल डी. सहस्रबुद्धे ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए इस योजना की शुरुआत की जा रही है।

विज्ञापन


इस योजना को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत शुरू किया जा रहा है। इसमें रिसर्च, इनोवेशन, हैकथॉन विजेता, नवीन परियोजनाओं के लिए सरकारी एजेंसियों से आर्थिक सहायता प्राप्त, मल्टीनेशनल कंपनियों, गैरसरकारी संगठनों से नवाचार के लिए पोषित छात्र, परियोजनाओं, पेेटेंट रखने वालों, पंजीकृत स्टार्टअप, इन्क्यूबेटरों में प्रशिक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। संस्थान इनसे ट्यूशन फीस नहीं वसूलेंगे।
विज्ञापन


प्रतिभाशाली छात्रों को सशक्त बनाना है उद्देश्य
हालांकि, मौजूदा मानदंडों के अनुसार परीक्षा, छात्रावास, पुस्तकालय, परिवहन, प्रयोगशाला और अन्य गतिविधियों के लिए शुल्क ले सकते हैं। दो अतिरिक्त सीटों की पेशकश के पीछे एआईसीटीई का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को सशक्त बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed