AICTE: तकनीकी पाठ्यक्रमों में 30 नवंबर तक ले सकते हैं प्रवेश, 25 नवंबर प्रवेश रद्द करने की अंतिम तिथि
एआईसीटीई ने संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर 2021-22 जारी किया है। अभ्यर्थी एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट aicte-india.org पर जाकर यह कैलेंडर देख सकते हैं। इस कैलेंडर के अनुसार अनुसार, तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं 30 नवंबर, 2021 से शुरू होंगी।
विस्तार
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, एआईसीटीई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर 2021-22 जारी किया है। एआईसीटीई संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर 2021-22 में सभी संस्थानों को 30 नवंबर, 2021 तक तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अपनी कक्षाएं शुरू करने के लिए कहा गया है। दिशा-निर्देशों में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह तारीख उन लोगों पर लागू नहीं होगी जिन्होंने पहले ही अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली है और कक्षाएं शुरू कर दी है। इसके अलावा, तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम 15 नवंबर, 2021 से शुरू होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट aicte-india.org पर जा सकते हैं।
एआईसीटीई संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर 2021-22
तकनीकी संस्थानों के लिए
| कार्यक्रम | दिनांक |
| प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम शुरू होने की तिथि | 15 नवंबर, 2021 |
| पूर्ण शुल्क वापसी के साथ सीटों को रद्द करने की अंतिम तिथि | 25 नवंबर, 2021 |
| प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रवेश देने की अंतिम तिथि | 30 नवंबर, 2021 |
| प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू करने की तिथि | 30 नवंबर, 2021 |
स्टैंडअलोन पीजीडीएम/पीजीसीएम संस्थानों के लिए
| कार्यक्रम | दिनांक |
| पूर्ण शुल्क वापसी के साथ प्रवेश रद्द करने की अंतिम तिथि | 10 अक्तूबर, 2021 |
| पीजीडीएम/पीजीसीएम संस्थानों में पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि | 15 अक्तूबर, 2021 |
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, एआईसीटीई ने किसी भी संस्थान को ऑनलाइन/ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए नहीं कहा है। यह फैसला संबंधित अधिकारियों का है। नोटिस में ओडीएल/ऑनलाइन पाठ्यक्रम वाले संस्थानों के बारे में भी उल्लेख किया गया है। एआईसीटीई ने कहा है कि प्रवेश संबंधी सभी प्रक्रियाएं यूजीसी की नीति के अनुसार की जाएंगी। इसलिए, इन संस्थानों को इसका उल्लेख करना चाहिए। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि फिर से कक्षाएं शुरू करने की तारीख जारी कर, यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कक्षाएं किसी भी तरह से फिर से शुरू हो सकें। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि शैक्षणिक कैलेंडर प्रचलित परिस्थितियों के अनुसार बदल सकता है।
कमेंट
कमेंट X