{"_id":"676cbd41d532776ed50ea331","slug":"aicte-launches-first-ug-minor-program-students-will-study-quantum-technology-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AICTE UG Minor Program: एआईसीटीई ने पहला यूजी माइनर प्रोग्राम किया लॉन्च; छात्र पढ़ेंगे क्वांटम प्रौद्योगिकी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AICTE UG Minor Program: एआईसीटीई ने पहला यूजी माइनर प्रोग्राम किया लॉन्च; छात्र पढ़ेंगे क्वांटम प्रौद्योगिकी
Thu, 26 Dec 2024 07:54 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:54 AM IST
सार
AICTE UG Minor Program: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने मिलकर पहला यूजी माइनर प्रोग्राम तैयार किया है। इसके तहत इंजीनियरिंग के छात्र अब ‘क्वांटम प्रौद्योगिकी’ की पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
AICTE UG Minor Program: AICTE UG Minor Program: शैक्षणिक सत्र 2025 से सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक पाठ्यक्रम में देश का पहला ‘क्वांटम प्रौद्योगिकी’(Quantum Technology) माइनर प्रोग्राम जुड़ने जा रहा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और राष्ट्रीय क्वांटम मिशन(National Quantum Mission) ने मिलकर ‘क्वांटम प्रौद्योगिकी’ में पहला यूजी माइनर प्रोग्राम (AICTE UG Minor Program) तैयार किया है। इसका मकसद दुनिया भर में भारत से सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पेशेवर तैयार करके देना है।
विज्ञापन
Trending Videos
एआईसीटीई अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम ने बताया कि देश का यह पहला यूजी माइनर प्रोग्राम क्वांटम प्रौद्योगिकी कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन और सेंसिंग को पुनः परिभाषित करेगी। इसका मकसद क्वांटम क्रांति के लिए भारत में कार्यबल तैयार करना है, जिससे देश को अत्याधुनिक क्वांटम नवाचार में ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित किया जा सके। कोर्स की पढ़ाई में आईआईटी विशेषज्ञ भी मदद करेंगे। इसमें चार वर्टिकल क्वांटम कम्प्यूटेशन एंड सिमुलेशन, क्वांटम कम्युनिकेशन एंड क्रिप्टोग्राफी, क्वांटम सेंसिंग एंड क्वांटम मैटिरियल्स, डिवाइसेस शामिल हैं। जल्द स्नातकोत्तर में भी यह कोर्स जोड़ने की तैयारी है। डीएसटी के सचिव प्रो. अभय करंदीकर ने कहा हमारा लक्ष्य अगले शैक्षणिक सत्र में एआईसीटीई के साथ मिलकर प्रोग्राम शुरू करना है।
कमेंट
कमेंट X