फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIBE XVI Answer Key Expected on November 8 Know How To Check Where

AIBE XVI: आज जारी हो सकती है अखिल भारतीय बार परीक्षा की उत्तर कुंजी, जानिए कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

Mon, 08 Nov 2021 04:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 04:05 PM IST
सार

AIBE 2021: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 2021 के लिए उपस्थित होने वाले कानून के विद्यार्थी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एआईबीई-16वीं अपने प्रश्न- पत्र, रिस्पांस शाीट और के साथ उत्तर कुंजी कऔर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
AIBE XVI Answer Key Expected on November 8 Know How To Check Where
बार काउंसिल ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) की उत्तर कुंजी आज आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexamination.com पर जारी होने की उम्मीद है। एआईबीई यानी ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 2021 के लिए उपस्थित होने वाले कानून के विद्यार्थी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एआईबीई-16वीं अपने प्रश्न- पत्र, रिस्पांस शाीट और के साथ उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


एआईबीई परीक्षा आधिकारिक वेबसाइट पर 03 नवंबर, 2021 को एक अधिसूचना में कहा गया है कि एआईबीई-16वीं परीक्षा की उत्तर कुंजी पीडीएफ वेबसाइट पर दो दिनों में यानी 05 नवंबर, 2021 तक वेबसाइट उपलब्ध होगी। हालांकि, उत्तर कुंजी में देरी हुई और उसी तारीख को एआईबीई ने एक अन्य अधिसूचना में सूचित किया, कि यह त्योहारों के कारण अगले चार दिनों तक काम नहीं करेगा और सोमवार, 08 नवंबर से सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


AIBE XVI उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें

  • उम्मीदवार सबसे पहले एआईबीई की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं
  • होम पेज पर, एआईबीई XVI उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें (उत्तर कुंजी जारी होने के बाद लिंक उपलब्ध होगा।)
  • पूछे गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें या AIBE उत्तर कुंजी एक पीडीएफ प्रारूप में भी उपलब्ध हो सकती है जिसके लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।
  • एआईबीई XVI उत्तर कुंजी 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
  • यदि आवश्यक हो तो प्रिंट आउट भी लें।


शीघ्र ही जारी होगा फाइनल रिजल्ट

छात्र AIBE उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, अधिकारी शीघ्र ही एआईबीई-16 परिणाम जारी करेंगे। एआईबीई उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा "सर्टिफिकेट फॉर प्रैक्टिस" दिया जातालता है। परीक्षा का उद्देश्य कानून के बुनियादी ज्ञान की जांच और विश्लेषण करना और उम्मीदवार के विश्लेषणात्मक ज्ञान की जांच करना है।

यह भी पढ़ें : वॉक-इन-इंटरव्यू : सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती इन पदों पर कर रहा है भर्ती, यहां जानिए विवरण और प्रक्रिया

यह भी पढ़ें : PGIMER Recruitment 2021: पीजीआई में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया, इन पदों पर मांगे गए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed