AIBE Exam 2023: 18वीं बार परीक्षा के लिए खोली गई करेक्शन विंडो, सिर्फ इन क्षेत्रों में कर सकते हैं सुधार
AIBE Exam 2023: इंडिया बार एग्जामिनेशन के आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो उपलब्ध करा दी गई है। सभी पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से निर्धारित क्षेत्रो में बदलाव कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE Exam 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आज ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 18) के लिए करेक्शन विंडो उपलब्ध करा दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, वे आज से आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexanation.com पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
अंतिम तिथि
नए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, एआईबीई 18 सुधार विंडो 12 नवंबर को बंद हो जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। उम्मीदवार एआईबीई 18 आवेदन पत्र में केवल कुछ विवरण बदल सकते हैं।
इन विवरणों में किया जा सकता है बदलाव
जिन विवरणों को संशोधित किया जा सकता है उनमें उम्मीदवार का नाम, नामांकन संख्या, परीक्षा शहर, परीक्षण केंद्र प्राथमिकता और जन्म तिथि शामिल हैं।
इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
एआईबीई 18 का प्रवेश पत्र 25 से 30 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर उपलब्ध होगा। परीक्षा 3 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
योग्यता
एआईबीई 18 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन साल या पांच साल की एलएलबी डिग्री हासिल करनी चाहिए। 2009-10 से पहले एलएलबी डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को एआईबीई परीक्षा में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।
आवेदकों को एआईबीई 18 2023 में उपस्थित होने से पहले संबंधित राज्य बार काउंसिल के साथ खुद को नामांकित करना होगा। किसी भी राज्य बार काउंसिल के साथ नामांकित नहीं होने वाले उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के लिए पात्र नहीं होंगे।
ऐसे करें संशोधन
- आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexanation.com पर जाएं।
- होमपेज पर लॉगिन लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- एआईबीई 18 आवेदन पत्र 2023 के विशिष्ट क्षेत्रों को संपादित करें।
- विवरण जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X