AIBE 20th Exam 2025: बार काउंसिल कब जारी करेगा 20वीं परीक्षा के लिए अधिसूचना? जानिए कौन कर सकता है आवेदन
AIBE 20th 2025 Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द ही एआईबीई 20 की आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करेगा। BCI के नियमों के अनुसार, 3 साल या 5 साल के LLB प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे अंतिम वर्ष के छात्र (बिना बैकलॉग) या लॉ ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE 20 Notification 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 20) का नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर परीक्षा की तारीख, रजिस्ट्रेशन शेड्यूल, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, सिलेबस और फीस से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
क्या है AIBE?
अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली सर्टिफिकेशन परीक्षा है। एआईबीई परीक्षा भारत में कानून का अभ्यास करने के इच्छुक कानून स्नातकों के लिए मानक निर्धारित करती है। एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) से सम्मानित किया जाता है, जिससे वे भारत में कानून का अभ्यास करने के योग्य हो जाते हैं।
पात्रता मानदंड क्या है?
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एआईबीई 2025 पात्रता मानदंड निर्धारित करता है। एआईबीई 20 के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं:-
- शैक्षिक योग्यता - बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक (3 वर्षीय एलएलबी और 5 वर्षीय एलएलबी)
- आयु सीमा - एआईबीई परीक्षा में बैठने के लिए कोई आयु प्रतिबंध नहीं है।
- नामांकन प्रमाणपत्र की आवश्यकता - विधि स्नातकों के पास एक वैध नामांकन प्रमाणपत्र होना चाहिए। उन्हें किसी भी राज्य बार काउंसिल में नामांकन के 2 साल के भीतर एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
क्या AIBE पास करना जरूरी है?
हां, भारत में वकालत करने के लिए AIBE पास करना अनिवार्य है। यह परीक्षा ओपन बुक फॉर्मेट में देशभर के 50 शहरों के 140 केंद्रों पर आयोजित की जाती है। परीक्षा का समय 3 घंटे 30 मिनट होता है और इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं।
यह परीक्षा लॉ ग्रेजुएट्स की बेसिक कानूनी जानकारी की जांच के लिए ली जाती है। उम्मीदवारों को बार काउंसिल में प्रोविजनल एनरोलमेंट के बाद 2 साल के भीतर AIBE पास करना अनिवार्य है। उम्मीदवार इस परीक्षा में जितनी बार चाहें शामिल हो सकते हैं। इसमें कोई सीमा तय नहीं की गई है।
फीस स्ट्रक्चर
फीस स्ट्रक्चर के अनुसार, जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 3500 रुपये के साथ अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह फीस 2500 रुपये तय की गई है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने AIBE की फीस स्ट्रक्चर को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को पहले इस मामले में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से संपर्क करना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X