फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIAPGET Exam 2026: NTA Suspends Eduquity Empanelment Over Lapses at Jaipur Centre

AIAPGET: परीक्षा में लापरवाही पर NTA का बड़ा एक्शन, Eduquity का पैनल सस्पेंड, कंपनी को भेजा कारण बताओ नोटिस

Sat, 22 Aug 2026 08:08 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 22 Aug 2026 08:08 PM IST
सार

AIAPGET Exam 2026: जयपुर के एक केंद्र पर अखिल भारतीय आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के संचालन में हुई लापरवाही को लेकर एनटीए ने Eduquity Career Technologies को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के निस्तारण तक कंपनी का एनटीए के साथ पैनल निलंबित रहेगा।
 

विज्ञापन
AIAPGET Exam 2026: NTA Suspends Eduquity Empanelment Over Lapses at Jaipur Centre
AIAPGET 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIAPGET Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर अखिल भारतीय आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के संचालन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


नोटिस के निपटारे तक एडुक्विटी का एनटीए के साथ पैनलमेंट तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एनटीए ने परीक्षा संचालन में हुई लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की है। नोटिस के निस्तारण के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन



 

क्या है AIAPGET से जुड़ा पूरा मामला?

मामला 22 अगस्त 2026 को आयोजित AIAPGET 2026 परीक्षा की पहली पाली से जुड़ा है। जयपुर के श्री सत्य साई पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण 49 उम्मीदवार अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे। एनटीए ने बिजली की समस्या के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदार बताया था।

इस केंद्र पर कुल 192 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 49 उम्मीदवार बिजली गुल होने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके। परीक्षा के संचालन में हुई इस लापरवाही को लेकर एनटीए ने एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस के निस्तारण तक एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड का एनटीए के साथ पैनलमेंट तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

49 उम्मीदवारों की दोबारा होगी परीक्षा?

जिन 49 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी थी, उनके लिए एनटीए ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है। दोबारा परीक्षा की तारीख और समय इस प्रकार निर्धारित है:

  • तारीख: 1 सितंबर 2026
  • समय: सुबह 10 बजे
  • परीक्षा केंद्र: राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन, जयपुर


इन उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा से जुड़ी जानकारी संशोधित प्रवेश पत्र के जरिए दी जाएगी।

विज्ञापन

किसी सवाल या स्पष्टीकरण के लिए कहां संपर्क करें?

AIAPGET 2026 से जुड़े किसी सवाल या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए से संपर्क कर सकते हैं।

  • फोन: 011-40759000
  • फोन: 011-69227700
  • ईमेल: spinta.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed