AIAPGET Admit Card 2024: एआईएपीजीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज होगा जारी; कैसे करें डाउनलोड, यहां पढ़ें
AIAPGET Admit Card 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए (NTA) ने आज यानी 2 जुलाई को अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड, यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIAPGET Admit Card 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए (NTA) ने आज यानी 2 जुलाई को अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- exam.nta.ac.in/AIAPGET/ से AIAPGET 2024 पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
इस परीक्षा का आयोजन शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर आयुष कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें की एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे की आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी। परीक्षा के दिन छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रूफ के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
AIAPGET Admit Card 2024: परीक्षा पैटर्न
एआईएपीजीईटी परीक्षा परीक्षा की अवधि 120 मिनट या 2 घंटे की होगी। इसमें 120 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंक से 1 अंक काट लिया जाएगा।
एआईएपीजीईटी 2024 के लिए पंजीकरण 16 अप्रैल को शुरू हुआ और 15 मई, 2024 को बंद हो गया। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 16 मई थी। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए सुधार विंडो 17 मई से 19 मई, 2024 तक खोली गई थी।
AIAPGET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- Exams.nta.ac.in/AIAPGET पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर, एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
- AIAPGET 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- आगे के उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X