फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AI in Engineering Education: How will Artificial Intelligence in colleges prepare the future? Know here

AI in Engineering: एआईसीटीई ने 2025 को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का वर्ष’ किया घोषित; जानें कैसा होगा भविष्य

Tue, 24 Dec 2024 09:08 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 24 Dec 2024 09:08 AM IST
सार

AI in Engineering: देश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2025 आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का वर्ष होगा। इसके लिए कनीकी शिक्षा परिषद 14 हजार इंजीनियरिंग कॉलेजों के 40 लाख छात्रों को एआई में दक्ष करेगा।

विज्ञापन
AI in Engineering Education: How will Artificial Intelligence in colleges prepare the future? Know here
Artificial Intelligence - फोटो : Freepik

विस्तार

AI in Engineering: देश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2025 आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का वर्ष होगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत भारत को विश्वगुरु बनाने के सपने को साकार करने के लिए 14 हजार इंजीनियरिंग कॉलेजों के 40 लाख छात्रों को एआई में दक्ष करेगा।
विज्ञापन

31 दिसंबर से पहले कॉलेज भेजे योजना

इसके तहत सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों 31 दिसंबर तक अपनी योजना को बनाकर एआईसीटीई को भेजनी होगी। खास बात यह है कि सालभर कैंपस में भारत को एआई, इनोवेशन और शिक्षा के क्षेत्र में भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लेने के साथ कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम ने बताया कि भारत युवा देश है और भविष्य एआई में है।

विज्ञापन


एआईसीटीई के अध्यक्ष ने कहा, "जैसा कि हम 2025 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्ष के रूप में समर्पित करते हैं, आइए हम भविष्य के लिए तैयार कार्यबल का निर्माण करने के लिए एकजुट हों। साथ मिलकर, हम भारत को एआई नवाचार, नैतिकता और शिक्षा में वैश्विक नेता के रूप में आकार दे सकते हैं, जिससे आत्मनिर्भरता और समृद्धि के हमारे साझा दृष्टिकोण को पूरा किया जा सके।"

विज्ञापन
विज्ञापन

40 लाख छात्रों को किया जाएगा प्रशिक्षित

भारत अपने युवा शक्ति के दम पर दुनिया के लिए एआई वर्कफोर्स तैयार करेगा। इसके लिए 14 कॉलेजों के 40 लाख छात्रों को एआई में दक्ष किया जाएगा। इसके लिए कॉलेजों को एआई मल्टी डिस्पिलनरी कोर्स और रिसर्च प्रोग्राम शुरू करने होंगे। साथ ही इंडस्ट्री की डिमांड आधारित एआई लैब स्थापित होंगी। एआई जागरुकता के लिए हैकथॉन, वर्कशाप, विशेषज्ञों के विशेष एआई लैक्चर, एआई आधारित कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे।

क्या होता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक ऐसी तकनीक है, जो मशीनों और कंप्यूटरों को इंसानों की तरह सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है। इसका उद्देश्य है मशीनों को इस काबिल बनाना कि वे डेटा का विश्लेषण करके समस्याओं को हल कर सकें, भविष्यवाणी कर सकें और कार्य को स्वचालित कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed