फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Admission Update: Centre Urges States to Increase Science Stream Seats After 9 Lakh Rise in 2 Years

Admission: केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखा पत्र, कहा- साइंस स्ट्रीम की बढ़ाएं सीट; दो साल में हुई बढ़ोतरी

Thu, 19 Jun 2025 08:21 AM IST
शिवम गर्ग सीमा शर्मा
सीमा शर्मा Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 19 Jun 2025 08:21 AM IST
सार

Central Government: केंद्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर उच्च शिक्षण संस्थानों में साइंस स्ट्रीम की सीटें बढ़ाने का निर्देश दिया है। पिछले दो साल में साइंस से 12वीं पास छात्रों की संख्या 9 लाख बढ़ी है।

विज्ञापन
Admission Update: Centre Urges States to Increase Science Stream Seats After 9 Lakh Rise in 2 Years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Science Stream Education: देश में उच्च शिक्षा में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर कॉलेजों में साइंस स्ट्रीम की सीटों में बढ़ोतरी करने का सुझाव दिया है। खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में साइंस स्ट्रीम के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन

सरकार का यह फैसला उस आंकड़े के आधार पर आया है, जिसमें बताया गया है कि पिछले दो वर्षों में 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम से पास होने वाले छात्रों की संख्या में 9 लाख तक की बढ़ोतरी हुई है। यह दर्शाता है कि अब लड़के ही नहीं, लड़कियां भी साइंस को प्राथमिकता दे रही हैं।

विज्ञापन

साइंस स्ट्रीम में क्यों दिख रहा है उछाल?

शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में जहां साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 52.2% था, वह 2023 में बढ़कर 56.2% और 2024 में 61% तक पहुंच गया। इसका मुख्य कारण स्कूल स्तर पर अटल टिंकरिंग लैब, बेहतर साइंस लैब और प्रशिक्षित शिक्षकों की उपलब्धता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, विज्ञान और तकनीक में बढ़ते करियर विकल्प और सरकारी व निजी क्षेत्रों में अवसरों की भरमार ने भी छात्रों का रुझान साइंस स्ट्रीम की ओर मोड़ा है।

वर्ष साइंस स्ट्रीम पास % अनुमानित पास छात्रों की संख्या
2022 52.2% लगभग 50 लाख
2023 56.2% लगभग 54 लाख
2024 61.0% लगभग 59 लाख

 

शिक्षा मंत्रालय द्वारा राज्यों को भेजे गए पत्र में साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कॉलेजों में साइंस स्ट्रीम की सीटों में बढ़ोतरी की जाए। इसके अलावा, इन कॉलेजों में आधुनिक साइंस लैब और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। मंत्रालय ने यह भी सुझाव दिया है कि छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग के माध्यम से साइंस स्ट्रीम के संभावित लाभ और अवसरों के बारे में बताया जाए, जिससे वे इस क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

2022 तक साइंस स्ट्रीम में 50 लाख से अधिक थी सीट

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन साल से देशभर में 12वीं कक्षा के रिजल्ट का अध्ययन करें तो निष्कर्ष निकलता है कि साइंस स्ट्रीम में छात्रों के पासआउट आंकड़े में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहले आर्ट्स में पासआउट आंकड़ा सबसे अधिक होता था। लेकिन वर्ष 2022 के बाद से साइंस स्ट्रीम में यह आंकड़ा बढ़ रहा है।  इससे साफ होता है कि पिछले दो साल में साइंस स्ट्रीम में पासआउट आंकड़ों में नौ लाख की बढ़ोतरी हुई है। एक अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2022 तक देशभर में साइंस स्ट्रीम में 50 लाख से अधिक सीट थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed