फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   admission process for madhya pradesh CM Rise School will start from 1 april know full detail here

CM Rise School: मध्यप्रदेश के सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश के लिए इस तारीख से होंगे आवेदन, शिक्षा विभाग ने दी जानकारी

Wed, 02 Mar 2022 08:20 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 02 Mar 2022 08:20 PM IST
सार

CM Rise School: सीएम राइज स्कूलों में केजी से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। इन स्कूलों को खोलने की योजना शिक्षा विभाग के अंतर्गत ली गई है। 

विज्ञापन
admission process for madhya pradesh CM Rise School  will start from 1 april know full detail here
CM Rise School - फोटो : Social Media

विस्तार

CM Rise School: मध्यप्रदेश सरकार की ओर से घोषित सीएम राइज स्कूलों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रवेश को लेकर तारीखों का एलान भी कर दिया है। सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन




CM Rise School: जानें सीएम राइज स्कूल के बारे में
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्य सरकार ने प्रदेश में 9200 सीएम राइज स्कूलों को शुरू करने का फैसला किया था। इन स्कूलों को खोलने का मकसद छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और संसाधनों से भरपूर शिक्षा प्रदान करना है। सीएम राइज स्कूलों में केजी से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। इन स्कूलों को खोलने की योजना शिक्षा विभाग के अंतर्गत ली गई है। 
विज्ञापन


CM Rise School: कैसे कर सकेंगे आवेदन?  
जो भी छात्र सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश की इच्छा रखते हैं, उन्हें प्रवेश के लिए मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। छात्र वेबसाइट पर बताए गए सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed