फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ABVP Releases List of 11 Potential Candidates, 8-9 to Be Shortlisted

ABVP: एबीवीपी ने जारी की 11 संभावित उम्मीदवारों की सूची, आठ या नौ अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट

Fri, 29 Aug 2025 07:42 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 29 Aug 2025 07:42 AM IST
सार

ABVP Candidates: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आगामी केंद्रीय पैनल के लिए 11 संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची में से 8 या 9 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, और केंद्रीय पैनल की घोषणा 11 सितंबर को की जाएगी।

विज्ञापन
ABVP Releases List of 11 Potential Candidates, 8-9 to Be Shortlisted
ABVP संगठन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ABVP: दिल्ली विश्वविद्यालय में अगले माह होने वाले छात्र संघ चुनाव (डूसू) को लेकर छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सबसे पहले अपने 11 संभावित उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। संगठन की ओर से बृहस्पतिवार को 11 संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई। यह संभावित उम्मीदवार शुक्रवार से कॉलेजों में प्री-इलेक्शन कैंपेनिंग की शुरुआत करेंगे। संगठन इनमें से अभी आठ या नौ उम्मीदवारों को फिर से शॉर्टलिस्ट करेगा। वहीं केंद्रीय पैनल की घोषणा 11 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

 

एबीवीपी ने जिन 11 संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उनमें दीपिका झा, भूमिका चौहान, यश डबास, आर्यन मान, रोहित सिंह, इशू मौर्य, लक्ष्य राज सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, गोविंद तंवर, नितिन तंवर एवं कुणाल चौधरी के नाम शामिल हैं। अब ये उम्मीदवार कल से प्री कैंपेनिंग शुरू कर देंगे। प्री कैंपेनिंग के माध्यम से नामांकन के दिन तक प्रचार-प्रसार करेंगे। नाम वापसी के दिन अंतिम रूप से केंद्रीय पैनल के लिए चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन

 

इस प्री- कैंपेनिंग में संभावित उम्मीदवार विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों में जाएंगे। एबीवीपी दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि डीयू छात्र संघ चुनाव दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए महापर्व होता है। इसलिए इसकी महत्ता और बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज हमने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए संभावित शीर्ष 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जो डीयू के कॉलेजों में जाकर हमारी बीते एक साल की उपलब्धियों को छात्रों के सामने रखेंगे। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनने का काम करेंगे। जिससे हमें छात्रों की आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं के लिए एक मसौदा मिल सके। हम जल्द ही अंतिम चार केंद्रीय पैनल के उम्मीदवारों के नाम की सूची भी जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed