Abhishek Sharma Education: कितने पढ़े-लिखे हैं अभिषेक शर्मा? एशिया कप 2025 में मिला मैन ऑफ द मैच का सम्मान
Abhishek Sharma Education: एशिया कप 2025 के हीरो अभिषेक शर्मा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। पंजाब के इस ऑलराउंडर ने कम उम्र में कई रिकॉर्ड बनाए। आइए जानते हैं उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Abhishek Sharma Education & Career: भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है। इस पूरे टूर्नामेंट के नायक रहे ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा। टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस दौरान अभिषेक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। ऐसे में आइए जानते हैं उनके करियर ओर शिक्षा के बारे में।
अभिषेक शर्मा का शुरुआती जीवन
अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सितंबर 2000 को अमृतसर (पंजाब) की एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ। उनके पिता राजकुमार शर्मा खुद क्रिकेटर रहे हैं। उनकी मां मंजू शर्मा गृहिणी हैं। अभिषेक की दो बहनें हैं, जिनका नाम सानिया और कोमल है।
अभिषेक शर्मा की पढ़ाई
क्रिकेट के प्रति जुनून के बावजूद अभिषेक ने पढ़ाई को भी नजरअंदाज नहीं किया। उन्होंने अमृतसर के दिल्ली पब्लिक स्कूल से 10वीं और 12वीं तक शिक्षा हासिल की। उन्होंने डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन की। पढ़ाई में अच्छे थे, लेकिन दिल क्रिकेट पर टिका रहा। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट करियर पर केंद्रित कर दिया।
अभिषेक शर्मा का क्रिकेट करियर
अभिषेक शर्मा बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हैं। साल 2018 में उन्होंने भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला। अभिषेक के मेंटर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह रहे हैं।
महज 3 साल की उम्र से ही अभिषेक ने बैट-बॉल पकड़ना शुरू कर दिया था। उनके पिता ने शुरू में उन्हें क्रिकेट की बुनियादी ट्रेनिंग दी। बाद में उन्होंने अमृतसर के गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्लब में कोच डब्ल्यूवी रमन और राजन गिल से पेशेवर ट्रेनिंग प्राप्त की।
कमेंट
कमेंट X