फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   A two-day Yuva Kaushal Chaupal in Lucknow, UP on 15 and 16 July; 11 talented youths will be honored

UP: यूपी में पहली बार होने जा रहा 'युवा कौशल चौपाल' का आयोजन, कौशल प्रशिक्षित युवाओं को किया जाएगा सम्मानित

Fri, 11 Jul 2025 02:41 PM IST
आकाश कुमार लखनऊ, अमर उजाला
लखनऊ, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 02:41 PM IST
सार

UP: उत्तर प्रदेश सरकार 15 और 16 जुलाई को दो दिवसीय "युवा कौशल चौपाल" का आयोजन करने जा रही है। इसमें प्रशिक्षण पाकर आत्मनिर्भर बने युवा खुद अपनी जिंदगी की बदली हुई कहानी जनता से साझा करेंगे। कार्यक्रम के असली नायक वे युवा होंगे जो कभी बेरोजगार थे और आज खुद दूसरों को रोजगार दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
A two-day Yuva Kaushal Chaupal in Lucknow, UP on 15 and 16 July; 11 talented youths will be honored
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Yuva Kaushal Chaupal: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार विश्व युवा कौशल दिवस पर एक खास पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कौशल भारत - महाशक्ति भारत' संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पहली बार दो दिवसीय "युवा कौशल चौपाल" का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षण पाकर आत्मनिर्भर बने युवा खुद अपनी जिंदगी की बदली हुई कहानी जनता से साझा करेंगे। 

विज्ञापन

11 युवाओं को किया जाएगा सम्मानित

15 और 16 जुलाई को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी रहेगी, लेकिन मंच पर बोलने का अवसर मिलेगा उन 11 युवाओं को, जिन्होंने कौशल के दम पर न सिर्फ रोजगार पाया, बल्कि खुद कई लोगों के लिए नौकरी का साधन भी बन गए। इन युवाओं को चौपाल में "कौशल यूथ आइकॉन" के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी बेरोजगार थे और आज खुद दूसरों को रोजगार दे रहे 

इस आयोजन की जानकारी देते हुए कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह मंच स्किल इंडिया के विज़न को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इससे हर गांव, हर कस्बे के युवा को यह संदेश मिलेगा कि कौशल ही सच्ची ताकत है और इससे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा जा सकता है। 

युवा कौशल चौपाल महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक यूथ मोटिवेशन मूवमेंट होगा, जहां असली नायक होंगे वो युवा जो कभी बेरोजगार थे और आज खुद दूसरों को रोजगार दे रहे हैं। किसी ने ट्रेनिंग के बाद मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर शुरू किया, तो किसी ने ब्यूटी पार्लर या डिजिटल स्टूडियो। किसी ने होटल में नौकरी पाई, तो किसी ने खुद की कैफे चेन शुरू कर दी।

विज्ञापन

कौशल यूथ आइकॉन के रूप में भी किया जाएगा सम्मानित

कार्यक्रम में पिछले तीन वर्षों में मिशन से प्रशिक्षित एवं सेवायोजित हजारों युवाओं में से चयनित 11 उत्कृष्ट युवक/युवतियों को मंच प्रदान किया जाएगा, जो चौपाल में बतौर युवा वक्ता अपने अनुभव साझा करेंगे। यह मंच न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा बल्कि कौशल आधारित सफलता की सामाजिक स्वीकृति को भी बल देगा। 

इन सभी प्रतिभाशाली सेवायोजित युवाओं को "कौशल युथ आइकॉन" के रूप में विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। यह सम्मान प्रदेश के लाखों युवाओं को यह संदेश देगा कि कौशल प्राप्त कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है। 

यह आयोजन न केवल इन युवाओं के आत्मविश्वास और पहचान को मजबूती देगा, बल्कि कौशल आधारित सफलता की सामाजिक स्वीकार्यता को भी एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed