फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   96 percentage Schools, 92 percentage Students Participate In National Achievement Survey

NAS 2021: चार वर्ष बाद हुआ सर्वेक्षण, 92 फीसदी छात्रों ने लिया भाग, शिक्षा मंत्रालय ने साझा की जानकारी

Sat, 13 Nov 2021 01:00 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 13 Nov 2021 01:00 PM IST
सार

National Achievement Survey 2021: राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 देश भर के 733 जिलों के 1.23 लाख स्कूलों में आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्रालय 35 लाख से अधिक छात्रों का उनकी सीखने की उपलब्धियों के आधार पर आकलन किया। 

विज्ञापन
96 percentage Schools, 92 percentage Students Participate In National Achievement Survey
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 स्कूलों और छात्रों की उत्साही भागीदारी के साथ देश भर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा साझा किए गए शुरुआती अनुमानों के अनुसार 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अब तक प्राप्त प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, लगभग 96 फीसदी स्कूलों और लक्षित नमूना बच्चों में से 92 फीसदी ने सर्वेक्षण में भाग लिया।

विज्ञापन

4 वर्ष बाद हुआ सर्वेक्षण
यह सर्वेक्षण हर तीन साल में आयोजित किया जाता है। आखिरी बार 2017 में आयोजित किया गया था और 2020 में होने वाला था। हालांकि, कोविड-19 स्थिति के कारण, इसे इस वर्ष तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो-दो घंटे की हुई परीक्षा
एनएएस 2021 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) जारी होने के बाद पहला उपलब्धि सर्वेक्षण है। जिसमें ओएमआर शीट के माध्यम से गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान विषय व स्थानीय भौगोलिक परिवेश की दो-दो घंटे की परीक्षा ली गई। साथ ही विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भी परीक्षा हुई। इस सर्वे का उद्देश्य सभी प्रदेशों के सरकारी स्कूलों सहित सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सीखने के उपलब्धि स्तर का आकलन करना है। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र 60-60 अंको के बहुविकल्पीय थे। परीक्षा सुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

विज्ञापन

सर्वेक्षण के बाद अब क्या होगा?
बता दें कि एनएएस के परिणाम जिला रिपोर्ट कार्ड, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की रिपोर्ट और राष्ट्रीय रिपोर्ट के रूप में तैयार किए जाएंगे। एनएएस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लर्निंग आउटकम्स में गैप की पहचान करने में मदद करेगा। इसके साथ ही इस गैप को भरने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए उसकी पहचान करने में भी मदद करेगा। यह देश में शिक्षा के वितरण में शामिल शिक्षकों और अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण में भी मदद करेगा। इस सर्वेक्षण से प्राप्त परिणाम की मदद से अनुसंधान और विकास के दायरे को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed