Survey: शिक्षा पर एआई का क्या असर पड़ रहा है? सर्वे में बताया गया क्यों इसको लेकर परेशान हैं 85% छात्र-शिक्षक
AI IN Education: एक सर्वे के अनुसार, भारत में 93% छात्र-शिक्षक एआई के शैक्षणिक प्रभाव को सकारात्मक मानते हैं, जबकि 85% इसके भारी मात्रा और उपलब्धता से परेशान या हैरान हैं। सर्वे में भारत में सबसे अधिक सकारात्मक और भ्रमित प्रतिक्रिया मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AI In India: भारत में 85 प्रतिशत से अधिक छात्रों और शिक्षकों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपलब्धता और इसकी बढ़ती मात्रा काफी अधिक और कभी-कभी भारी पड़ रही है। इसके बावजूद, 90 प्रतिशत से अधिक लोग यह भी महसूस करते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में एआई का प्रभाव सकारात्मक है।
सर्वेक्षण में हुआ खुलासा
यह जानकारी एक नए सर्वेक्षण में सामने आई है। यह सर्वेक्षण टर्नइटिन नामक वैश्विक शैक्षणिक संस्था द्वारा कराया गया है, जो शिक्षा में ईमानदारी और मूल्यता सुनिश्चित करने के क्षेत्र में कार्यरत है। यह सर्वेक्षण इंग्लैंड की मार्केट रिसर्च फर्म वैनसन बॉर्न ने किया है।
इस सर्वे में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मैक्सिको, आयरलैंड और अमेरिका सहित छह देशों के कुल 3,500 छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक प्रशासकों की राय शामिल की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 93 प्रतिशत प्रतिभागियों ने माना कि शिक्षा पर एआई का प्रभाव सकारात्मक है। यह सर्वेक्षण में शामिल सभी देशों में सबसे अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण है। हालांकि, उतने ही लोगों ने यह भी माना कि एआई की भारी उपलब्धता और जानकारी की अधिकता उन्हें थोड़ा भ्रमित और बोझिल भी कर रही है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के प्रतिभागी जहां एआई के प्रभाव को लेकर सबसे अधिक आशावादी हैं, वहीं वे इसके अत्यधिक प्रयोग और उपलब्धता से सबसे ज्यादा परेशान या हैरान भी महसूस करते हैं।
कमेंट
कमेंट X