फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   8 Year old boy got admission in class 9, UP board gives special permission for extraordinary talent

उत्तर प्रदेश: आठ साल के बच्चे को मिला नौवीं में दाखिला, इस कारण बोर्ड ने दी अनुमति

Sun, 04 Aug 2019 06:50 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 04 Aug 2019 06:50 PM IST
सार

  • 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 14 साल होनी चाहिए न्यूनतम उम्र, लेकिन 8 साल के बच्चे पर नहीं लागू हुआ ये नियम
  • 2021 में 10वीं बोर्ड परीक्षा देगा कृष्णा

विज्ञापन
8 Year old boy got admission in class 9, UP board gives special permission for extraordinary talent
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नियमों के अनुसार, 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 14 साल होनी जरूरी है। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक बच्चे के ऊपर यह नियम लागू नहीं होता। यहां एक आठ साल के बच्चे को नौवीं कक्षा में दाखिला मिल गया है। इस बच्चे का नाम है राष्ट्रम आदित्य श्री कृष्णा। कृष्णा 2021 में 10वीं बोर्ड की परीक्षा देगा। तब उसकी उम्र करीब 10 साल होगी। उसने एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज, लखनऊ में दाखिला लिया है।

विज्ञापन


जानें, कृष्णा को क्यों और कैसे मिला दाखिला

कृष्णा की प्राथमिक शिक्षा घर पर ही हुई है। अब उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कृष्णा को महज आठ साल की उम्र में ही नौवीं कक्षा में दाखिला लेने की अनुमति दे दी। उसके पिता पवन कुमार आचार्य ज्योतिष हैं। उनके अनुसार, 'कृष्णा का पूरा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर है। उसे मैथ्स और सोशल साइंस का काफी अच्छा ज्ञान है। हिन्दी और अंग्रेजी के साथ-साथ वह फ्रेंच भाषा भी जानता है।'

पवन कुमार बताते हैं कि उन्होंने कृष्णा को नौवीं में दाखिला दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश (यूपी) बोर्ड में एक आवेदन भेजा था। इसके बाद कृष्णा की परीक्षा ली गई। फिर उसे दाखिला मिला।

उसके स्कूल के प्राचार्य एचएन उपाध्याय ने कहा कि 'जब कृष्णा के पिता ने हमसे उनके आठ साल के बेटे को नौवीं में दाखिला देने की अपील की, तो हमें भी आश्चर्य हुआ। फिर शिक्षकों ने प्रवेश के लिए उसकी परीक्षा ली। उसने प्रवेश परीक्षा में बेहद शानदार प्रदर्शन किया। तब जाकर हमने बोर्ड को एक चिट्ठी लिखी और कृष्णा को कम उम्र में ऊंची कक्षा में दाखिला देने की अनुमति मांगी। बोर्ड द्वारा विशेष अनुमति मिलने के बाद ही हमने आगे की प्रक्रियाएं शुरू की जो अब पूरी हो चुकी हैं।'

गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में ऐसा मामला देखा जा चुका है। साल 2007 में सुषमा वर्मा नाम की छात्रा ने महज 7 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास कर ली थी। फिर 13 साल की उम्र में बीएससी पूरा कर लिया था। इसके लिए लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सुषमा का नाम भी दर्ज किया जा चुका है। सुषमा के बड़े भाई शैलेंद्र ने भी 14 साल की उम्र में बीएससी पूरा कर लिया था। ये दोनों भी लखनऊ से ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed