फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   70 percent of the world's tigers are in India, know how many tigers are there in your country

Tigers: दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ भारत में, जानें अपने देश में कितनी है इनकी संख्या

Tue, 15 Apr 2025 03:37 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Apr 2025 03:37 PM IST
सार

Tigers in India: दुनिया के करीब 70% बाघ भारत में रहते हैं, जो बाघ संरक्षण में देश की बड़ी कामयाबी को दिखाता है। एनटीसीए रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बाघों की बड़ी आबादी वाला देश है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
70 percent of the world's tigers are in India, know how many tigers are there in your country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Tigers: भारत में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो बाघ संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में देश में बाघों की कुल संख्या 3,682 दर्ज की गई है। यह आंकड़ा भारत को दुनिया का सबसे बड़ा टाइगर रेंज कंट्री बनाता है।
विज्ञापन

2006 से अब तक दोगुनी से भी ज्यादा हुई संख्या

जहां 2006 में देश में केवल 1,411 बाघ थे, वहीं 2018 तक यह आंकड़ा 2,967 तक पहुंचा। अब 2022 में यह संख्या बढ़कर 3,682 हो गई है, यानी पिछले 16 सालों में बाघों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। इस वृद्धि के पीछे एक मजबूत संरक्षण रणनीति और बाघों के लिए सुरक्षित आवास क्षेत्रों का निर्माण मुख्य कारण रहे हैं।
विज्ञापन

दुनिया के 70% बाघ भारत में

भारत में बाघों की संख्या में निरंतर वृद्धि के साथ-साथ यह भी तथ्य सामने आया है कि दुनिया के लगभग 70% बाघ अब भारत में पाए जाते हैं। यह आंकड़ा भारत को विश्व में बाघों का सबसे बड़ा घर बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ सर्वे

भारत में बाघों की सटीक गणना के लिए हर चार साल में एक बड़ा सर्वे किया जाता है। 2018 की बाघ गणना को दुनिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ सर्वे माना जाता है। इस सर्वे में 381,400 वर्ग किमी क्षेत्र को कवर किया गया और करीब 3.5 करोड़ वाइल्डलाइफ तस्वीरें ली गईं। यह सर्वे बाघों की सही संख्या का अनुमान लगाने और उनके आवासों की पहचान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।

बाघों की संख्या

भारत में एक साल से ज्यादा उम्र के कुल 2,461 बाघों की तस्वीरें कैमरों से ली गईं। अनुमान है कि देश में बाघों की कुल संख्या करीब 2,967 है, जो 2,603 से 3,346 के बीच हो सकती है। इसमें से लगभग 83% बाघ ऐसे हैं जिनकी तस्वीरें कैमरा ट्रैप के जरिए सीधे तौर पर ली गई हैं। कुल बाघों में से 87% की गिनती कैमरा ट्रैप के जरिए "कैप्चर-मार्क-रिकैप्चर" तकनीक से की गई, जबकि बाकी 13% की संख्या का अनुमान सांख्यिकीय मॉडल की मदद से लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed