फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   69000 Assistant Teacher Recruitment: 1.36 lakh candidates applied, Appointment letters will be issued from June 3 to 6

69000 सहायक अध्यापक भर्ती: 1.36 लाख अभ्यर्थियों ने किए आवेदन, 3 से 6 जून तक जारी किए जाएंगे नियुक्ति पत्र

Fri, 29 May 2020 08:21 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 29 May 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
69000 Assistant Teacher Recruitment: 1.36 lakh candidates applied, Appointment letters will be issued from June 3 to 6

69000 शिक्षक भर्तीः बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए 1 लाख 36 हजार 361 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। अंतिम दिन गुरूवार को अभ्यर्थी देर रात तक ऑनलाइन आवेदन जमा करते रहे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव विजय शंकर मिश्र ने बताया कि 31 मई तक आवेदन पत्रों की जांच के बाद ऑनलाइन प्रोसेसिंग कर सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 3 से 6 जून के बीच जिलों में काउंसलिंग कर नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा में 1 लाख 46 हजार 60 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे।

विज्ञापन


इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा में गलत उत्तर वाले सवालों को लेकर दाखिल याचिकाओं पर विशेष कमेटी की रिपोर्ट 29 मई को पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई 30 मई को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने दर्जनों याचिकायों की सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट ने जानना चाहा है कि उत्तर कुंजी जारी करने से पहले अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर समुचित विचार किया गया या नहीं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में 1,46,060 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। परीक्षा में 65 प्रतिशत (150 में से 97 अंक) कटऑफ के आधार पर सामान्य वर्ग के 36,614 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। 60 प्रतिशत (150 में से 90 अंक) कटऑफ के आधार पर अनुसूचित जाति के 24308, अनुसूचित जनजाति के 270 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 84868 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed