Covid Update: ओडिशा के रायगडा जिले में 64 छात्र मिले कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन में भेजे गए
रायगडा जिले के मजिस्ट्रेट सरोज कुमार मिश्रा ने बताया है कि सभी जरूरी उपाय अपनाए गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है। अभी कोरोना के प्रकोप की स्थिति नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के रायगडा जिले में कोरोना विस्फोट का बड़ा मामला सामने आया है। रविवार को जिले के दो हॉस्टल में कुल 64 छात्र कोरोना संक्रमित हो गए हैं। छात्रों की कोरोना रिपोर्ट रैंडम सैंपलिंग के दौरान सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार छात्रों में संक्रमण के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। सभी छात्रों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
रायगडा जिले के मजिस्ट्रेट सरोज कुमार मिश्रा ने बताया है कि सभी जरूरी उपाय अपनाए गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है। अभी कोरोना के प्रकोप की स्थिति नहीं है। हालांकि, रैंडम टेस्टिंग के दौरान हमें दो हॉस्टल में 64 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले। छात्रों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। उनके सैंपल को रीचेकिंग के लिए राज्य मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, दोनों हॉस्टल में मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है।
यहां मिले संक्रमित
रायगडा जिले के अन्वेषा हॉस्टल के कुल 44 छात्र पॉजिटिव पाए गए। इस हॉस्टल में जिले के नौ अलग-अलग अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र रहते हैं। वहीं, बिस्मम कटक ब्लॉक स्थित हाटामुनिगुडा हॉस्टल के 22 अन्य छात्रों में कोरोना संक्रमण का लक्षण पाया गया। राज्य के जन स्वास्थ्य विभाग के डॉ सत्यनारायण पाणिग्रही ने बताया कि छात्र बिल्कुल ठीक हैं। संक्रमण के सभी मामलों का ध्यान रखा जा रहा है और उन्हें पर्याप्त दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
जानकारी के अनुसार राज्य के स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रेस्पांस टीम की ओर से 4 मई, 2022 को कोटलागुडा के 257 छात्रों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था। इनमें से 44 में संक्रमण के लक्षण पाए गए थे। इस हॉस्टल को राज्य के जनजातीय विभाग द्वारा चलाया जाता है। मामले के सामने आते ही जिलाधिकारी ने हॉस्टल के अधिकारियों को संक्रमण के रोकथाम के उपाय करने का निर्देश दिया है।
कमेंट
कमेंट X