{"_id":"68d3a8321c1b65154c005bad","slug":"19-year-old-neet-qualifier-commits-suicide-cites-reluctance-to-pursue-medical-studies-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET: नीट में 1475 रैंक हासिल की, लेकिन डॉक्टर बनने का नहीं था सपना; 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET: नीट में 1475 रैंक हासिल की, लेकिन डॉक्टर बनने का नहीं था सपना; 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Wed, 24 Sep 2025 01:43 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:43 PM IST
सार
NEET Exam: नीट में 1475 रैंक हासिल करने के बाद भी 19 वर्षीय युवक ने डॉक्टर बनने की इच्छा न होने के कारण कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, युवक ने सुसाइड नोट में अपनी पढ़ाई के बारे में असहमति जताई थी।
विज्ञापन
Suicide (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
विस्तार
NEET: नीट परीक्षा पास करने वाले 19 वर्षीय एक युवक ने मंगलवार को जिले में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके सुसाइड नोट में लिखा था कि वह मेडिकल की पढ़ाई नहीं करना चाहता था।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सिंदेवाही तालुका के नवारगांव निवासी अनुराग अनिल बोरकर के रूप में हुई है। इसकी जानकरी पुलिस ने दी।
परिवार ने तड़के छत पर पाया लटका हुआ
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने हाल ही में ओबीसी श्रेणी में 1475वीं रैंक हासिल करके राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा पास की थी और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एमबीबीएस में दाखिला लेने वाला था।
विज्ञापन
बोरकर को उसके परिवार ने तड़के छत से लटका हुआ पाया।
उसके कमरे से बरामद एक सुसाइड नोट में कहा गया है कि वह मेडिकल में करियर नहीं बनाना चाहता था, बल्कि व्यवसाय करना चाहता था।
अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
कमेंट
कमेंट X