{"_id":"61c9488c4223c97faf4652fb","slug":"13-students-have-tested-positive-for-covid-19-in-mit-world-peace-university-pune-send-under-isolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omicron Variant: पुणे की एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में 13 छात्र कोरोना संक्रमित मिले, सभी आइसोलेशन में भेजे गए","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Omicron Variant: पुणे की एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में 13 छात्र कोरोना संक्रमित मिले, सभी आइसोलेशन में भेजे गए
Mon, 27 Dec 2021 10:31 AM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:31 AM IST
सार
एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉक्टर प्रशांत दवे ने बताया कि 13 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
13 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश भर के शिक्षण संस्थानों में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के संकट के बीच देश के विभिन्न राज्यो में संक्रमण के मामलों की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। संक्रमण का सबसे नया मामला पुणे की एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी से आया है। यहां 13 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉक्टर प्रशांत दवे ने बताया कि 13 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमे लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। हम सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये छात्र और किन लोगों के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
13 students have tested positive for Covid. These students are asymptomatic & are under isolation. The University is vigilant, follows all SOPs to track & trace contacts of the students who've tested positive: Dr. Prashant Dave, Registrar, MIT World Peace University, Pune
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 27, 2021
अहमदनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट
इससे पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट का मामला सामने आया था। विद्यालय में 19 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 450 छात्रों की जांच की गई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़ कर 51 हो गई है। इनमे 3 संक्रमित विद्यालय के ही कर्मचारी हैं।
कमेंट
कमेंट X