{"_id":"613f3b948ebc3ece470e9784","slug":"during-the-procession-the-mic-landed-in-the-current-the-death-of-the-dj-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस के दौरान माइक में उतरा करंट, डीजे संचालक की मौत"}
जुलूस के दौरान माइक में उतरा करंट, डीजे संचालक की मौत
Mon, 13 Sep 2021 05:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Sep 2021 05:22 PM IST
सार
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में हर साल भगवान कृष्ण की बरही के बाद राम डोला का जुलूस निकाला जाता है। इसमें कस्बे के अलावा आसपास के लोग भी शामिल होते हैं। शनिवार को भी राम डोला का जुलूस निकाला जा रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केन गांव का धर्मेंद्र कश्यप (40) भी गया था। धर्मेंद्र डीजे ऑपरेटर का भी काम जानता था।
विज्ञापन
Electric Shock
विस्तार
अजुहा कस्बे के भौंतर में राम डोला के जुलूस (श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद होने वाले महोत्सव) के दौरान माइक में उतरे करंट की चपेट में आकर डीजे संचालक की मौत हो गई। इससे जुलूस में अफरातफरी मच गई और पलभर में खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में हर साल भगवान कृष्ण की बरही के बाद राम डोला का जुलूस निकाला जाता है। इसमें कस्बे के अलावा आसपास के लोग भी शामिल होते हैं। शनिवार को भी राम डोला का जुलूस निकाला जा रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केन गांव का धर्मेंद्र कश्यप (40) भी गया था। धर्मेंद्र डीजे ऑपरेटर का भी काम जानता था।
बताते हैं कि जुलूस के दौरान अचानक माइक में कुछ खराबी आ गई। इस पर धर्मेंद्र को उसे ठीक करने के लिए बुलाया गया। जैसे ही धर्मेंद्र ने माइक पकड़ा तो वह करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद मेले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।