फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Spiti valley of Himachal

स्वर्ग से कम नहीं है स्पीति घाटी

Fri, 02 May 2014 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 02 May 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
Spiti valley of Himachal

हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति में स्थित स्पीती घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। साल में कुछ ही महीने यह सैर सपाटे के लिए खुला रहता है। लेकिन इसके बावजूद कई सैलानियों की यह पहली पसंद है।

विज्ञापन


हर साल भारी बर्फबारी के बावजूद यह स्थल दुनिया भर के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लद्दाख और तिब्बत की सीमा से सटी इस घाटी में हरियाली कम ही दिखाई देती है। चारों और ठंडा रेगिस्तान और बर्फ से ढके पहाड़ इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


भीड़ भाड़ से हटकर सैलानी यहां के शांत वातावरण में कई दिन बिता जाते हैं। ज्यादातर वही लोग यहां सैर सपाटे के लिए आते हैं जो शारीरिक तौर पर स्वस्थ होते हैं। वर्ष 1991 के बाद इसे विदेशी सैलानियों के लिए भी खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई समुदाय के लोग है यहां

घाटी में कई समुदाय के लोग भी रहते हैं। इनकी सबकी अपनी अपनी संस्कृति और रिवाज है। बौद्घ समुदाय के लोगों की संख्या यहां काफी बढ़ी है।

यह पर्यटक स्थल मनाली से सड़कमार्ग से जुड़ा हुआ है। हालांकि, अभी यह स्थल पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है लेकिन धीरे धीरे यहां काफी होटल खुलने लगे हैं।

जिले में कई बड़ी झीलें भी हैं जो सर्दियों के दौरान जम जाती है। सैलानी गर्मियों के महीनों में यहां आ सकते हैं। सर्दियों में ज्यादातर दिन यह घाटी बाहरी दुनिया से कटी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed