{"_id":"def3ae4d63ac691e597b14a25180ed4a","slug":"jcc-win-in-super-overl-eague-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर ओवर में जेसीसी ने बाजी मारी","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
सुपर ओवर में जेसीसी ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 14 Jan 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
जेसीसी के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए खालसा क्रिकेट क्लब को सुपर ओवर में पछाड़कर जम्मू तवी प्रीमियर ट्वंटी-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
एक अन्य मुकाबले में युनाइटेड क्रिकेट क्लब ने शास्त्री क्रिकेट क्लब को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। इन मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विजेता टीमों के विवेक सिंह और रईज को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में जेसीसी ने सुपर ओवर में खालसा क्रिकेट क्लब को मात दी। खालसा क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 115 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
नितिन ने 31 रनों की पारी खेली। रोमी ने 25 और पृथी ने 20 रनों का योगदान दिया। जेसीसी की ओर से राहिल ने तीन बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। विवेक ने दो और दीपक ने एक विकेट चटकाया।
इसके जवाब में जेसीसी के बल्लेबाज भी निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 115 रन ही जुटा पाए, लेकिन सुपर ओवर में टीम के बल्लेबाज बाजी मारने में कामयाब रहे। निर्धारित ओवर में शुभम ने 22, गुरदीप ने 13, जसविंदर ने नौ और विवेक ने 20 रनों का योगदान दिया।
खालसा क्लब की ओर से मनु ने दो, केके और नितिन ने एक-एक विकेट चटकाया। दूसरे मुकाबले में युनाइटेड क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर 151 रनों का स्कोर खड़ा किया।
रईस ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। हबीब ने 20 और फारूक ने 25 रनों का योगदान दिया। शास्त्री क्लब की ओर से आकाश ने दो, अरविंद, विशाल और विक्की ने एक-एक विकेट चटकाया, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरे शास्त्री क्लब के बल्लेबाज निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 118 रन ही जुटा पाए।
आकाश ने 40, अविश ने 16, वरुण ने 18 रनों का योगदान दिया। युनाइटेड की ओर से हबीब ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। फैजान और यासिर ने एक-एक विकेट चटकाया।
इन मुकाबलों में विनोद, सादिक, संदीप तकनीकी अधिकारी रहे। वीरवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आरसीसी बनाम आई टेक और सर्वेश्वर बनाम एवरशाइन क्रिकेट क्लब के बीच भिड़ंत होगी।