फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Found five more bodies from the rubble of Sddl

सद्दल में मलबे से पांच और शव मिले

Thu, 02 Oct 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/पंचैरी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/पंचैरी Updated Thu, 02 Oct 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
Found five more bodies from the rubble of Sddl

भूस्खलन में तबाह हुए पंचैरी तहसील के गांव सद्दल में मलबे से बुधवार को पांच और शव खोजे गए। अब तक 20 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। बीस से अधिक लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। जेसीबी से खुदाई का काम जारी है।

विज्ञापन


शवों को पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया गया। जेसीबी से खुदाई का काम सोमवार को शुरू किया गया था। मंगलवार को दो शव मलबे से निकाले गए थे। शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे।

विज्ञापन


बुधवार सुबह आठ बजे एसडीआरएस की टीम ने खुदाई का काम फिर शुरू करवाया। दोपहर एक बजे मलबे से कुछ और शव मिले। शाम तक टीम को पांच शव निकालने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों के अपने अब तक लापता हैं, वह पूरे दिन मौके पर मौजूद रहे। मलबे से निकाले गए शवों शिनाख्त कर ली गई है। इनमें जट्टी देवी (42), रोशनी देवी (9), काकु राम (एक वर्ष), मक्खी देवी (24), संजीव सिंह (23) शामिल हैं।


संजीव सिंह की केवल टांगें बरामद हुई हैं। शव के शेष हिस्से को खोजा जा रहा है। खुदाई के काम में खराब मौसम काफी परेशानी पैदा कर रहा है। बारिश होने से हालात और खराब हो रहे हैं। इसके कारण बीच बीच में काम बंद करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed