{"_id":"fa19f042395107add4a8a0182774cd86","slug":"bedmi-poori","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़मी पूरीः परोसने का भी है अलग अंदाज","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
बेड़मी पूरीः परोसने का भी है अलग अंदाज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Feb 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेडमी पूरी केवल दिल्ली आगरा ही नहीं समूचे ब्रज अंचल का सुबह सुबह खाया जाने वाला मनपसंद नाश्ता है. ये बेड़मी पूरी कहीं मूंग की दाल और कहीं उरद की दाल डाल कर बनाई जाती है। स्वाद में ये लाजबाव बेड़मी पूरी आप खायेगे तो बार बार खाने की कोशिश करेंगे।
बनाने की सामग्री
400 ग्राम गेहूं का आटा, 100 ग्राम सूजी, 2 टेबल स्पून तेल, 200 ग्राम मूंग या उरद की दाल, 1 ½ छोटी चम्मच धनियां पाउडर, एक चौथाई छोटी चम्मच से कम लाल मिर्च, एक चौथाई छोटी चम्मच से कम गरम मसाला, 2 हरी मिर्च, 1 इंच लम्बा टुकड़ा अदरक, तेल, स्वादानुसार नमक।
बनाने की विधि
बेडमी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले मूंगदाल या उरद दाल को 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये। दाल से पानी हटा कर मिक्सर में डाल दीजिये और साथ में अदरक और हरी मिर्च भी दाल के साथ डाल कर पीस लीजिये, दाल बारीक मत करिये, हल्की दुरदुरी दाल ही पीसिये। इस पेस्ट में नमक, धनियां पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये।
विज्ञापन
आटा और सूजी को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये, तेल और दाल मसाले का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये। गुनगुने पानी से आटे को (रोटी के आटा से सख्त) गूथ लीजिये। गुथे हुये आटे को लगभग आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिय। आधा घंटे के बाद तेल लगे हाथ से आटे को मल मल कर सही कीजिये।कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये। गुथे हुये आटे को तोड़कर छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये।
एक लोई को उठाकर चकले पर रखिये और 3-4 इंच के व्यास में बेलिये। बेली हुई बेड़मी पूरी को गरम तेल में डालिये और पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये। तली हुई बेड़मी पूरी को कढ़ाई से निकाल कर प्लेट या डलिया में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये। दूसरी बेड़मी पूरी इसी तरह बेल कर तेल में डालिये और तलिये। सारी बेड़मी पूरी इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिये।
परोसने का तरीका
तैयार है आपकी बेडमी पूरी। गरमा गरम बेड़मी पूरी को आलू की सब्जी के साथ परोसिये और खाइये़। सर्दियों मे तो तली हुई चीजे खाने का अपना अलग ही मज़ा होता है।