{"_id":"ad0e3e195ec569402c80fc36aea665f4","slug":"assembly-election-in-j-k-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत! छूटे मतदाताओं को दोबारा मिलेगा मौका","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
राहत! छूटे मतदाताओं को दोबारा मिलेगा मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 16 Oct 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो चुका है। 72 लाख से ज्यादा मतदाता राज्य विधानसभा के चुनावों में मतदान कर अपनी मर्जी की सरकार चुनेंगे। ऐसे में छूट चुके मतदाताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जो लोग किन्हीं कारणवश मतदाता सूचियों में अपने नाम को दाखिल नहीं करवा पाए हैं, उनके लिए चुनाव आयोग कांटिन्यूशन अपडेशन की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 18 वर्ष की आयु के राज्य के स्थायी नागरिकों को फार्म नंबर 6 भरकर उसके साथ दो फोटो और स्थायी नागरिकता प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड की प्रति देनी होगी। अब की बार यह फार्म बूथ लेबल अधिकारियों (बीएलओ) के पास न देकर सीधे रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाना होगा। यह प्रक्रिया नामांकन पत्र भरे जाने तक चलती रहेगी।
विज्ञापन
उप चुनाव अधिकारी रछपाल सिंह ने बताया कि जो मतदाता समरी रिवीजन के दौरान छूट गए हैं, उनके लिए कांटिन्यूशन अपडेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान जो नए मतदाता आएंगे, उनके नाम प्रकाशित हो चुकी फाइनल सूची में डालने की जगह हम फाइनल सूची के साथ अलग सूची बनाकर अटैच करेंगे।
विज्ञापन