{"_id":"13ace588145fa08dd0438f653174b896","slug":"15-august-delhi-red-fort-prime-minister-nrendra-modi-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर खास तोहफा देगा DTC","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
स्वतंत्रता दिवस पर खास तोहफा देगा DTC
Updated Sun, 10 Aug 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार का स्वतंत्रता दिवस दिल्ली वालों के लिए खास होगा। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कर्पोरेशन यानि डीटीसी की बसों में उस दिन सुबह छह से दस बजे तक आम नागरिकों के लिए यात्रा बिल्कुल मुफ्त होगी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, इस बार 15 अगस्त को लाल किला परसिर में 10,000 आम नागरिकों के लिए भी सीटें आरक्षित होंगी। यहां से प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन लाइव सुना व देखा जा सकता है।
विज्ञापन
आम जनता लाल किले के दाहिनी ओर बैठेगी। इनके ठीक बगल में इतनी ही संख्या में स्कूली बच्चे भी होंगे जो तिरंगे की आकृती में दिखाई देंगे।
डीटीसी अधिकारी के मुताबिक इस मौके पर 10,000 आम लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
रेड फोर्ट जाने वालों को ध्यान रखनी होगी ये बात
15 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा लोग रेड फोर्ट पहुंच सके इसके लिए सुबह छह से दस बजे तक न सिर्फ डीटीसी बसें आम जनता के लिए फ्री रहेंगी, बल्कि उस रूट पर चलने वाली बसों की संख्या भी ज्यादा होगी।
हालांकि इस मौके पर रेड फोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को एक बात का ध्यान रखना जरूरी होगा। इस मौके पर मोबाइल, फोन, कैमरा, दूरबीन, हैंडबैग्स, ब्रिफकेस, सिगरेट, लाइटर्स, ट्रांजिस्टर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल, लंच बॉक्स आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
गौरतलब है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मोदी को मिलने वाली आतंकी धमकियों के चलते सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।