{"_id":"660a67fd66323a5a25043afc","slug":"youtuber-arrested-for-stunting-by-breaking-traffic-rules-to-make-reels-ashram-news-c-340-1-del1011-44000-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: ट्रैफिक नियम तोड़कर रील्स बनाने के लिए किया स्टंट, यूट्यूबर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: ट्रैफिक नियम तोड़कर रील्स बनाने के लिए किया स्टंट, यूट्यूबर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, 36 हजार का चालान काटा
हरियाणा नंबर की कार जब्त, प्लास्टिक के नकली हथियार भी मिले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार के व्यस्ततम फ्लाईओवर पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रील्स बनाने के लिए स्टंट करने वाले यूट्यूबर प्रदीप ढाका को पुलिस ने निहाल विहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर 36 हजार का चालान किया है। वहीं गिरफ्तारी के समय पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की करने और रील्स बनाने के दौरान बैरिकेड में आग लगाने पर भी केस दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सोने की मोटी चेन पहने एक युवक यातायात नियमों का उल्लंघन करते देखा गया। आरोपी फ्लाईओवर पर हरियाणा नंबर की कार रोक यातायात बाधित कर रील बना रहा था। दूसरे वीडियो में उसे बैरिकेड में आग लगाकर एक और रील बनाते देखा गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान ले पश्चिम विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया।
जांच में पता चला कि पहला वीडियो पश्चिम विहार में और दूसरा निहाल विहार में बनाया गया है। पश्चिम विहार थाना और जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम आरोपी की पहचान करने में जुट गई। कार के नंबर के जरिये आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस ने निहाल विहार से आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की भी की। पुलिस ने निहाल विहार थाने में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम ने बताया कि प्रदीप नांगलोई की छज्जू राम कॉलोनी में रहता है। उसके कब्जे से जब्त कार उसकी मां के नाम पर पंजीकृत है। कार से प्लास्टिक के नकली हथियार भी मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी यूट्यूब कंटेंट अपलोडर है। उसने वीडियो अपलोड करने के लिए बनाए थे।
वीडियो बनाने के दौरान वाहनों की कतार लगी, बैरिकेड में आग लगाई
वायरल वीडियो में सुनहरे रंग की एक कार का चालक कार को फ्लाईओवर पर खतरनाक तरीके से चलाकर आता है। बीच सड़क पर आड़ी तिरछी कार चलाने के बाद अचानक रोक देता है। कार में बैठे दो युवक उसमें से निकलते हैं और कार के आगे आकर सेल्फी लेते हैं। वीडियो बनाने के दौरान पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। दूसरे वीडियो में आरोपी कार को पुलिस के बैरिकेड के पास से निकालता है और इस दौरान वह बैरिकेड में आग लगा देता है। वायरल वीडियो को लोगों ने एक्स पर दिल्ली पुलिस के साथ टैग किया था।