फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth killed during night curfew with 30 stabs

नाइट कर्फ्यू के दौरान चाकू से 30 वार कर युवक की हत्या

Wed, 14 Apr 2021 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth killed during night curfew with 30 stabs
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए छह युवकों ने सोमवार देर रात नाइट कर्फ्यू के दौरान अभिमन्यु उर्फ आलू (22) की चाकू से 30 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने उसके दोस्त अभिषेक (21) को भी कई वार कर घायल कर दिया। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक है। वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों मनीष उर्फ अनार (20), रोहित (21) और अर्जुन (19) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अभिमन्यु त्रिलोकपुरी पांच-ब्लॉक में मां महेंद्र देवी, दो भाइयों, भाभी व अन्य परिजनों के साथ रहता था। महेंद्र देवी शास्त्री भवन में अस्थायी कर्मचारी हैं। घायल अभिषेक भी त्रिलोकपुरी इलाके में ही माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ रहता है। काफी समय से अभिमन्यु की इलाके के ही रहने वाले मनीष उर्फ अनार से रंजिश चल रही थी। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों के खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम अभिमन्यु और अभिषेक किसी काम से बाहर निकले थे। इस बीच उनकी मनीष के भाई रोहित से कहासुनी हो गई। दोनों ने रोहित की पिटाई कर दी। रोहित देख लेने की धमकी देकर चला गया। रोहित ने सारी बात अपने भाई मनीष को बताई तो उसने लड़के इकट्ठे कर अभिमन्यु व अभिषेक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात उसके किसी दोस्त ने बताया कि अभिमन्यु अपने घर के पास एक ऑटो में अभिषेक के साथ बैठा है। आरोप है कि मनीष, रोहित अर्जुन व अन्य वहां पहुंचे और ऑटो को घेरकर दोनों पर चाकू से हमले शुरू कर दिए। आरोपियों के 30 से अधिक वार करने से अभिमन्यु की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने अभिषेक को भी कई चाकू मारे। वारदात के बाद शोर-शराबा होने पर सभी फरार हो गए। घायल अभिषेक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed