फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man stabbed to death after entering house over parking dispute

Delhi News: पार्किंग विवाद में घर में घुसकर युवक की चाकू मारकर हत्या

Sat, 16 Sep 2023 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
Young man stabbed to death after entering house over parking dispute
सरिता विहार में वारदात, बीच-बचाव कराने आई पत्नी पर भी हमला
विज्ञापन

बेटे ने छिपकर जान बचाई, पुलिस ने नाबालिग समेत चार को दबोचा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरिता विहार इलाके में शुक्रवार रात कई लड़कों ने पार्किंग विवाद में एक युवक की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अर्धेंदू उर्फ अरविंद मंडल (36) के रूप में हुई है। हमले के दौरान बीच-बचाव कराने आई अरविंद की पत्नी रेखा मंडल भी बुरी तरह जख्मी हो गई।
सिर में चोट लगने के बाद रेखा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हमले के दौरान अरविंद के 15 वर्षीय बेटे ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। पुलिस ने बलवा करने, मारपीट और हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन

इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू पात्रा, रवि उर्फ गुल्लू, शंंभू और एक नाबालिग के रूप में हुई है। वारदात का मुख्य आरोपी मनोज हल्दर और उसका साथी विजय पात्रा उर्फ पोंचू फरार हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अरविंद अपने परिवार के साथ गली नंबर-9, आली विहार में रहता था। परिवार में पिता गौराचंद मंडल, पत्नी रेखा मंडल, 15 साल का बेटा व अन्य सदस्य हैं। अरविंद प्राइवेट नौकरी करता था। बेटा पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार को वह बेटे के स्कूल गया था।
शाम करीब 5 बजे दोनों पिता-पुत्र कहीं से लौट रहे थे। इस बीच काली मंदिर रोड, प्रियंका कैंप, सरिता विहार के पास मनोज हल्दर नामक लड़के से बाइक खड़ी करने को लेकर अरविंद की कहासुनी हो गई। झगड़े में अरविंद का बेटा बोल पड़ा। इस बात पर मनोज भड़क गया। उसने अरविंद को देख लेने की धमकी दी।
हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराकर झगड़ा शांत करवा दिया। आरोप है कि रात करीब 9.30 बजे कई लड़के अरविंद के घर पहुंचे। इन लोगों ने हथियारों के साथ अरविंद के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने उसके सीने और हाथ पर चाकू के कई वार किए। रेखा भी हमले में घायल हो गई।

अरविंद बचने के लिए पड़ोसी के घर में घुस गया तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और अरविंद पर हमला किया। बाद में सभी आरोपी फरार हो गए। घायल अरविंद उसकी पत्नी रेखा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया, रेखा को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed