फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man shot wife and mother-in-law to death in delhi

दिल्ली: घरेलू कलह में युवक ने पत्नी और सास की गोली मारकर की हत्या, आरोपी ने खुद ही दी पुलिस को जानकारी

Sun, 10 Oct 2021 11:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Oct 2021 11:29 AM IST
सार

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में शनिवार रात घरेलू कलह के चलते युवक ने अपनी सास और पत्नी को ताबड़तोड़ गोलियां मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Young man shot wife and mother-in-law to death in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा हरिदास नगर में शनिवार रात घरेलू कलह में एक कारोबारी ने अपनी पत्नी और सास को गोलियों से भून दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन कर जानकारी दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और मौके पर मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और सात खोखे बरामद किए हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। आरोपी की पहचान नानूराम पार्क निवासी महेश (32) के रूप में हुई है। मृत मां और बेटी की पहचान वीरों (55) और निधि (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब नौ बजे एक शख्स ने बाबा हरिदास नगर थाने में फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस फोन की लोकेशन के जरिये नानूराम पार्क स्थित उक्त मकान पर पहुंची। कमरे में दो महिलाओं के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। पास ही आरोपी महेश अपने सवा साल के बेटे के साथ मौजूद था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और छानबीन करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में महेश ने बताया कि वह मूलरूप से जाफरपुर कलां के गालिबपुर का रहने वाला है। पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का काम करता है। जनवरी 2020 में उसने निधि से प्रेम विवाह किया था। उसकी सास ने कुछ साल पहले मकान लिया था। वह अपने ससुराल के तीन मंजिला मकान के भूतल पर पत्नी निधि, डेढ़ साल के बेटे और सास वीरों के साथ रहने लगा। शादी के कुछ दिन बाद से ही पत्नी के साथ उसका झगड़ा होने लगा था। रोज रोज के झगड़े से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बच्चे को आरोपी के परिवार वालों के हवाले कर दिया है।

बात तलाक तक पहुंची, पर बेटा सौंपने की शर्त थी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दंपती के बीच रोज-रोज हो रहे झगड़े में बात इतनी बढ़ गई थी कि निधि ने महेश से तलाक लेने का मन बना लिया, लेकिन महेश उसे इस शर्त पर तलाक देना चाहता था कि बेटा उसे सौंपा जाए। इसके लिए निधि राजी नहीं थी। इस बात को लेकर भी दंपती में झगड़ा होता रहता था। निधि कहती थी कि बेटा चाहिए तो कोर्ट जाओ। 


महेश ने बताया कि झगड़े में उसकी सास अपनी बेटी का पक्ष लेती थी। महेश को लगने लगा था कि दंपती के बीच झगड़े के लिए उसकी सास जिम्मेदार है। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि आरोपी ने बुलंदशहर से पिस्टल ली थी। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पिस्टल मुहैया करने वाले की गिरफ्तारी के लिए दबिश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed