{"_id":"60f55fdf8fa393622304309d","slug":"young-man-died-due-to-drowning-under-bridge-prahladpur-underpass-entered-water-to-take-selfie-rain-wreaks-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बारिश का कहर: पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में डूबने से युवक की मौत, ले रहा था सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बारिश का कहर: पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में डूबने से युवक की मौत, ले रहा था सेल्फी
Mon, 19 Jul 2021 04:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 19 Jul 2021 04:49 PM IST
सार
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार सोमवार दोपहर 1.37 बजे पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुल प्रह्लादपुर थानाध्यक्ष रामनिवास अपनी टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
पुल प्रह्लादपुर अंडरपास के नीचे भरा पानी, डूबने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरपुर के पास स्थित पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में भरे पानी में डूबने से युवक की सोमवार दोपहर को मौत हो गई। घटना के समय युवक अंडरपास में भरे गहरे पानी में सोशल मीडिया पर डालने के लिए वीडियो बना रहा था और सेल्फी ले रहा था।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पुल प्रह्लादपुर निवासी रवि चौटाला (27) के रूप में हुई। पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार सोमवार दोपहर 1.37 बजे पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुल प्रह्लादपुर थानाध्यक्ष रामनिवास अपनी टीम के साथ पहुंचे। दमकम विभाग व गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब 15 मिनट चले ऑपरेशन के बाद रवि चौटाला को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ब्लाक-ए, पार्ट-एक गौतमपुर, जैतपुर निवासी रवि चौटाला फिलहाल पुल प्रह्लादपुर में परिवार के साथ रह रहा था। अंडरपास में पानी भरने की बात सुनकर वह अंडरपास पर चला गया था।
शुरुआती जांच में पता लगा कि वह अंडरपास में गहरे पानी में चला गया और अपने मोबाइल से वीडियोग्राफी व सेल्फी लेने लग गया। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। ये भी बताया जा रहा है कि उसे सोशल मीडिय पर फोटो व वीडियो डालने का बहुत शौक था। रवि चौटाला ओखला स्थित एक एक्सपोर्ट हाउस में काम करता था। परिवार में तीन भाई व तीन बहनें हैं। रचि चौटाला की दस महीने की बेटी व पत्नी है।
अंडरपास में हर बार भर जाता है पानी
पुल प्रहलादपुर में रेलवे ब्रिज के नीचे अंडरपास में हर साल कई फीट पानी भर जाता है। इससे एमबी रोड पर ट्रैफिक बाधित हो जाता है। ज्यादातर समय एमबी रोड़ को बंद करना पड़ता है। एमबी रोड के बंद होने से दिल्ली व फरीदाबा का संपर्क खत्म हो जाता है। फरीदाबाद व नोएडा से लोग दक्षिण दिल्ली पुलप्रह्लाद अंडरपास से ही जाते हैं।
पुलिस की अपील
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा ने लोगों से अपील की है कि पुल प्रह्लादपुर रेलवे अंडरपास में पानी भरा हुआ है। लोग उससे गुजरने की कोशिश न करें। साथ ही पास जाकर वीडियोग्राफी भी न करें।