फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man committed suicide by jumping from the sixth floor of Karkardooma Court

दिल्ली: पेशी के लिए आए युवक ने कड़कड़डूमा कोर्ट की छठी मंजिल से कूदकर दी जान, आरोपी ने किया था घिनौना काम

Fri, 24 Dec 2021 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Dec 2021 12:03 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में पेशी के लिए आए युवक ने कड़कड़डूमा कोर्ट की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। आरोपी को बुधवार को ही न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के मामले में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Young man committed suicide by jumping from the sixth floor of Karkardooma Court
फाइल फोटो

विस्तार

कड़कड़डूमा कोर्ट में बृहस्पतिवार शाम पेशी के लिए लाए गए एक युवक ने पुलिस कस्टडी में ही अदालत की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार (23) के रूप में हुई है। बुधवार को ही पुलिस ने दीपक को पॉक्सो, छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया था। दीपक पर आरोप था कि उसने अपनी एक जानकार लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी। 
विज्ञापन


आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था, इसके बाद लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद से दीपक काफी तनाव में था। शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। पुलिस के मुताबिक दीपक परिवार के साथ ई-ब्लॉक, जगजीत नगर, न्यू उस्मानपुर में रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके परिवार में माता-पिता, दो भाई व एक बहन हैं। ग्रेजुएशन करने के बाद दीपक अपना ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम कर रहा था। मंगलवार को इलाके की ही रहने वाली एक लड़की ने दीपक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया था। 

लड़की का आरोप था कि दीपक व उसकी पहचान थी। कुछ समय पूर्व आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। अब वह लड़की को ब्लैकमेल भी कर रहा था। लड़की ने परिवार को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार रात को दीपक को उसके घर से गिरफ्तार किया था। 

बृहस्पतिवार शाम को पुलिस उसे पेश करने के लिए कोर्ट की छठी मंजिल पर लाई थी। कोर्ट रूम के बाहर पुलिस अपनी बारी का इंतजार रही थी। दीपक भी अपने वकील से बात कर रहा था। अचानक वह पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर बालकनी की ओर भागा और नीचे कूद गया। 

कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। फौरन दीपक को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दीपक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के बाद से दीपक को परिजनों से मिलने नहीं दिया गया था। इसकी वजह से वह तनाव में आ गया और उसने ऐसा कदम उठा लिया। 

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। वहीं न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस का कहना है कि जिस समय लड़की का अश्लील वीडियो बनाया गया था, उस समय वह नाबालिग थी। अब लड़की 18 साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed