फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man commits suicide after wife departure to Maternal home in delhi

मां की कोई गलती नहीं है: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने सुसाइड नोट लिख फांसी लगाकर दी जान

Tue, 01 Feb 2022 07:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Feb 2022 07:20 PM IST
सार

दिल्ली में पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

विज्ञापन
Young man commits suicide after wife departure to Maternal home in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में पत्नी के मायके जाने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। खुदकुशी करने से पहले युवक ने कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने लिखा कि उसकी मां की कोई गलती नहीं है, वह अपनी मर्जी से फांसी लगा रहा है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त सुनील कुमार(32) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। मंगलवार को पुलिस को बी ब्लॉक शाहबाद डेयरी में एक युवक के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में एक युवक का शव पंखे से लटकते देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि मृतक ने अपने कमरे के दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने लिखा है कि उसकी मां की कोई गलती नहीं है और वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। छानबीन करने पर पता चला कि कुछ दिन पहले सुनील की पत्नी कहासुनी कर अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई है। पत्नी के जाने के बाद से वह काफी परेशान था। पुलिस सुनील के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed