{"_id":"62186a6f52e799113a0ec56c","slug":"young-man-attacked-his-wife-with-a-knife-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पांच साल से अलग रह रहे थे दंपती, अचानक युवक ने पत्नी पर चाकू से कर दिया ताबड़तोड़ हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पांच साल से अलग रह रहे थे दंपती, अचानक युवक ने पत्नी पर चाकू से कर दिया ताबड़तोड़ हमला
Fri, 25 Feb 2022 11:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:04 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के द्वारका नार्थ इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
घायल महिला की पहचान ककरौला निवासी तारा के रूप में हुई है। वर्ष 2012 में उसकी शादी राजेंद्र से हुई थी। उसी दिन उसकी दो बहनों की शादी भी राजेंद्र के दो भाईयों से हुई थी। परिवार मूलत: राजस्थान का रहने वाला है। तारा ने राजस्थान में राजेंद्र के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा चुकी है। विवाद की वजह से दंपती चार पांच साल से अलग रह रहे थे।
22 फरवरी की शाम पुलिस को ककरौला में तारा पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि तारा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तारा उस समय बयान देने की स्थित में नहीं थी।
विज्ञापन
अगले दिन उसने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी की शाम को वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान राजेंद्र वहां आया और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने तारा के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।