फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Yasin Malik first night passed under the surveillance of cameras

Yasin Malik In Jail : कैमरों की निगरानी में कटी यासीन मलिक की पहली रात, कड़ी की गई सुरक्षा 

Fri, 27 May 2022 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 06:07 AM IST
सार

उम्रकैद की सजा होने के बाद जेल पहुंचने पर बेचैन दिख रहा यासीन धीरे-धीरे सामान्य हुआ। रात में अनमने ढंग से खाया, लेकिन समय पर सो गया था। सुबह उठने के बाद उसकी दिनचर्या अन्य दिनों की तरह ही रही। 

विज्ञापन
Yasin Malik first night passed under the surveillance of cameras
यासीन मलिक

विस्तार

टेरर फंडिग मामले में उम्र कैद की सजा होने के बाद जेल पहुंचे यासीन मलिक की पहली रात सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कटी। जेल पहुंचने के बाद बेचैन दिख रहा यासीन धीरे धीरे सामान्य हो गया।

विज्ञापन


रात में अनमने ढंग से खाया, लेकिन समय पर सो गया था। सुबह उठने के बाद उसकी दिनचर्या अन्य दिनों की तरह ही रही। उसने समय पर नाश्ता किया, लेकिन  किसी से कोई बात नहीं की। जेल अधिकारियों ने बताया कि यासीन मलिक को जेल नंबर सात के हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। वहां  सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जेल के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार को सजा मिलने के बाद जेल पहुंचने पर उसके चेहरे पर मायूसी दिखी, लेकिन जेल में आने के बाद अभी तक कोई खास मांग नहीं की है। जेल मैन्युअल के हिसाब से ही बृहस्पतिवार सुबह उसने नाश्ता किया। नाश्ता करने के बाद सेल में ही ज्यादातर समय गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए हैं  कि सेल में कोई उसके नजदीक न पहुंच पाए। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि वह खुद को कोई नुकसान न पहुंचाए। जेल पहुंचने के बाद बाकी दिनों के मुकाबले उसने काफी कम बात की। जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि यासीन मलिक की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed