फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   wrestler labhanshu sharma on world tour by bus you can also join him

अब बस से भी जा सकते हैं लंदन, मशहूर कुश्ती खिलाड़ी लाभांशु शर्मा दे रहे मौका

Tue, 29 Sep 2020 12:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Sep 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
wrestler labhanshu sharma on world tour by bus you can also join him
कुश्ती खिलाड़ी लाभांशु शर्मा - फोटो : amar ujala

आपको यह सुनने में आश्चर्य होगा कि लंदन जाने के लिए आपको फ्लाइट की जरूरत नहीं है। अब बस द्वारा भी आप हिंदुस्तान से लंदन जा सकते हैं। बल्कि एक दो नहीं दुनिया के 20 देशों में घूमते हुए सड़क मार्ग से आपको देश के मशहूर कुश्ती खिलाड़ी लाभांशु शर्मा के साथ ऋषिकेश से लंदन जाने का मौका मिलने जा रहा है। इस लंबे और मजेदार सफर में 21,000 किलोमीटर की यात्रा सड़क मार्ग से तय की जाएगी। 

विज्ञापन


यह यात्रा ऋषिकेश से लखनऊ के रस्ते इम्फाल होते हुए म्यामार में प्रवेश करेगी। इसके बाद थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, उज्बेगिस्तान पहुंचेगी। इसके बाद यूरोपीय देश रूस, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक रिपब्लिक, आस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, फ्रांस होते हुए इंग्लैंड पहुंचेगी। यह सफर यहीं नहीं थमेगा इसके आगे यात्री वेल्स और स्कॉटलैंड का भी लुत्फ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन


इस बस यात्रा को मशहूर भारतीय पहलवान और कई मौकों पर देश के लिए स्वर्ण पदक दिलाने वाले लभांशु शर्मा और उनके भाई विशाल शर्मा आयोजित कर रहे हैं। गौरतलब है कि लाभांशु शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिवंगत राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के द्वारा सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस सन्दर्भ में यह बात महत्वपूर्ण है कि लाभांशु शर्मा और उनके भाई विशाल शर्मा हाल ही में अपनी विश्व शान्ति यात्रा के तहत हिंदुस्तान से लंदन का सफर सड़क मार्ग से पूरा कर चुके हैं। विश्व की सबसे लंबी बस यात्रा को सफल बनाने के लिए मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार बद्री नाथ रणनीतिक स्तर पर मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यात्रा में मात्र 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। लभांशु के द्वारा इस यात्रा के विचार को सामने लाने के बाद से देश के हर हिस्से से बड़े पैमाने पर लोगों के रुझान आने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed