फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Worker dies of electrocution; family creates a ruckus outside the factory.

Delhi News: करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों का फैक्टरी के बाहर हंगामा

Wed, 12 Aug 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Worker dies of electrocution; family creates a ruckus outside the factory.
पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत करवाया
विज्ञापन

परिजनों का आरोप-फैक्टरी के मालिकों ने सही जानकारी नहीं दी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला स्थित भारगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में काम करने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पृथ्वीराज सक्सेना (25) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और साथी मजदूर फैक्टरी के बाहर इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने खूब हंगामा किया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप था कि फैक्टरी के मालिकों ने सही जानकारी नहीं दी। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत करवाया। बाद में शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की बात की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मृलरूप से यूपी के फर्रुखाबाद निवासी पृथ्वीराज अपने परिवार के साथ टिकरी गांव में पिछले 11 साल से रह रहा था। इनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच और तीन साल की दो बेटियां हैं। पृथ्वीराज कई साल से नरेला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में प्लास्टिक बनाने का काम कर रहा था। मंगलवार को अचानक काम के दौरान उसे करंट लग गया। बाकी मजदूरों के साथ फैक्टरी के लोग पृथ्वीराज को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच अस्पताल से परिवार को पृथ्वीराज की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत का पता चला। इस बात पर परिवार भड़क गया। फैक्टरी के बाकी मजदूरों को पता चला कि वह भी फैक्टरी के बाहर पहुंचे। इसके बाद परिजनों व मजदूरों ने हंगामा किया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को वहां से हटाया। अब पुलिस बाकी मजदूरों से पूछताछ कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed