{"_id":"5e9872748ebc3e774051fa2a","slug":"woman-sweeper-complains-to-police-on-spitting-of-man-on-street-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में युवक के थूकने पर महिला सफाईकर्मी ने पुलिस में की शिकायत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में युवक के थूकने पर महिला सफाईकर्मी ने पुलिस में की शिकायत, मामला दर्ज
Thu, 16 Apr 2020 08:45 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
न्यू अशोक नगर इलाके में गली में थूकने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला सफाई कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कोरोना महामारी के दौरान सार्वजनिक स्थान पर थूककर भारत सरकार की ओर से बीमारी की रोकथाम के संबंध में दिए गए दिशा निर्देश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी 30 वर्षीय बदरूद्दीन डी ब्लॉक न्यू अशोक नगर में रहता है। बुधवार सुबह सात बजे महिला सफाईकर्मी डी ब्लॉक में सफाई करने पहुंची थी। वह डी ब्लॉक की गली में सफाई कर रही थी।
विज्ञापन
सफाई करने के दौरान उसने एक युवक को अपने मकान की पहली मंजिल की बालकनी से थूकते हुए देखा। सफाईकर्मी ने उसे सार्वजनिक स्थान पर थूकने से मना किया। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
शोरशराबा होने पर आसपास के लोग भी वहां जुट गए। सभी ने युवक को थूकने से मना किया। लेकिन युवक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की और महिला सफाईकर्मी की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।