{"_id":"614c69cc8ebc3efe2174fc92","slug":"woman-jumped-from-fifth-floor-of-a-building-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पांचवीं मंजिल से कूदी महिला, मरने से पहले पति को किया था आई लव यू का मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पांचवीं मंजिल से कूदी महिला, मरने से पहले पति को किया था आई लव यू का मैसेज
Thu, 23 Sep 2021 05:19 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 23 Sep 2021 05:19 PM IST
सार
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे घटना की सीसीटीवी फूटेज मिली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके की एक सोसाइटी में मंगलवार को एक महिला ने अपनी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र के निरंकारी कॉलोनी निवासी नेहा (52) ने मंगलवार शाम अपनी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
नीचे गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायस हो गई थी जिसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि महिला अपने पति के साथ रहती थी। इस दंपती का एक बेटा और एक बेटी है, जो अमेरिका में रहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे घटना की सीसीटीवी फूटेज मिली है। महिला की हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। महिला के पास से बरामद मोबाइल से पता चला है कि उसने आत्महत्या करने से पहले अपने पति को आई लव यू का मैसेज भेजा था।
विज्ञापन