फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman asks in-laws for extortion of 20 lakhs sends dirty messages breaks up sister-in-law marriage

दिल्ली: महिला ने ससुरालियों से मांगी 20 लाख की रंगदारी, गंदे मैसेज भेज ननद की तुड़वाई शादी, दोस्त संग रची साजिश

Sat, 13 Nov 2021 10:44 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 10:44 AM IST
सार

21 सितंबर को भागीरथी विहार निवासी इमरान ने गोकुलपुरी थाने में 20 लाख की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि कुछ अंतरराष्ट्रीय नंबरों से उनके परिवार वालों के नंबर पर गंदे-गंदे मैसेज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Woman asks in-laws for extortion of 20 lakhs sends dirty messages breaks up sister-in-law marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में पति से मनमुटाव होने पर एक महिला मायके आकर रहने लगी और एक युवक से दोस्ती कर ससुराल वालों को परेशान करने लगी। प्ले स्टोर के जरिए अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर लेकर ससुराल वालों से 20 लाख की रंगदारी मांग ली। शिकायत दर्ज होने के बाद उत्तर पूर्वी जिला की साइबर सेल ने महिला के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार महिला की तलाश जारी है।

विज्ञापन

 
जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान शाहबाज (21) के रूप में हुई है। 21 सितंबर को भागीरथी विहार निवासी इमरान ने गोकुलपुरी थाने में 20 लाख की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि कुछ अंतरराष्ट्रीय नंबरों से उनके परिवार वालों के नंबर पर गंदे-गंदे मैसेज किए जा रहे हैं। आरोपियों ने उसके होने वाले बहनोई के मोबाइल नंबर पर भी गंदे मैसेज भेजे। जिसकी वजह से उसकी बहन का रिश्ता टूट गया। उसके बाद अंतरराष्ट्रीय नंबर से उसके पिता के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन

 
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जिले की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने व्हाट्सएप के मुख्यालय को पत्र लिखकर नंबरों को सत्यापन करने के लिए कहा। साथ ही आरोपियों के नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी मैसेज ओल्ड मुस्तफाबाद के आमिर के मोबाइल के आईपी एड्रेस से किया गया है। पुलिस ने आमिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि उसके फोन का इस्तेमाल उसका छोटा भाई शाहबाज कर रहा है। पुलिस ने शाहबाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। शाहबाज ने बताया कि इमरान की पत्नी के कहने पर वह उसके साथ मिलकर उसके ससुराल वालों को परेशान करने के लिए साजिश रची थी। पुलिस इमरान की पत्नी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed