फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Will have to wait for Sputnik-V vaccine due to insufficient stock Apollo Madhukar hospital 

दिल्ली: पर्याप्त स्टॉक नहीं होने से स्पूतनिक-वी वैक्सीन के लिए करना होगा और इंतजार, अपोलो-मधुकर में रविवार से लगना था टीका

Sun, 20 Jun 2021 09:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 20 Jun 2021 09:52 PM IST
सार

मधुकर रेनबो अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, टीकों की आपूर्ति में देरी हो रही है। अभी लोगों के टीकाकरण के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजदू नहीं हैं। इस कारण वैक्सीनेशन की शुरुआत नहीं हो सकी है। इसमें कुछ दिन का समय लग सकता है।

विज्ञापन
Will have to wait for Sputnik-V vaccine due to insufficient stock Apollo Madhukar hospital 
Sputnik v - फोटो : social media

विस्तार

राजधानी में आम लोगों को रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन का टीका लगने में कुछ दिन का समय लगेगा। अस्पतालों को अभी पर्याप्त टीकों की आपूर्ति नहीं हो सकी है। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो और मधुकर रेनबो अस्पताल में रविवार से इस वैक्सीन से टीकाकरण शुरू होना था।

विज्ञापन


मधुकर रेनबो अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, टीकों की आपूर्ति में देरी हो रही है। अभी लोगों के टीकाकरण के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजदू नहीं हैं। इस कारण वैक्सीनेशन की शुरुआत नहीं हो सकी है। इसमें कुछ दिन का समय लग सकता है। अपोलो अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जो खुराक मौजूद थी, उनसे अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया है। अगले कुछ दिनों में स्टॉक मिल सकता है। ऐसे में अगले सप्ताह 25 जून से  टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है। सोमवार को इस बारे में तस्वीर कुछ स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने स्पुतनिक वी टीके की एक खुराक के लिए अधिकतम 1145 रुपये कीमत तय की है। वहीं, कोविशील्ड की एक खुराक की कीमत 780 रुपये और कोवाक्सिन की एक खुराक की कीमत 1410 रुपये की निर्धारित की गई है। देश में पहली बार स्पूतनिक वी का टीका दीपक सप्रा को दिया गया था। उन्होंने यह टीका हैदराबाद में लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक सप्रा डॉ. रेड्डी लोबोरेटरीज के कस्टम फार्मा सर्विस के ग्लोबल हेड हैं। 17 मई से पायलट बेसिस पर रूसी वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज स्पूतनिक वी वैक्सीन का निर्माण कर रही है। कंपनी के हैदराबाद और विशाखापटनम स्थित प्लांट में इसे तैयार किया जा रहा है। इस वैक्सीन को 13 अप्रैल को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी। इसकी प्रभावशीलता 91 फीसदी होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed