फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   wife died during treatment as husband hit her with grinding stone

पत्नी पर सिलबट्टे से किया वार, इलाज के दौरान मौत, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस  

Sun, 25 Aug 2019 09:12 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 25 Aug 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
wife died during treatment as husband hit her with grinding stone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। महिला के पिता के बयान पर पुलिस ने पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृत महिला की शिनाख्त नजमा के रूप में हुई। वह पति रईस और छह बच्चों के साथ बवाना जेजे कॉलोनी में रहती थी। पिता शमशाद ने बताया कि वह मूलत: बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं। पिछले काफी समय से बवाना जेजे कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। 2005 में उन्होंने अपनी बेटी नजमा की शादी पड़ोस में रहने वाले रईस से की थी।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि रईस नशे का आदी है और अक्सर नजमा की पिटाई करता था। बीती 20 अगस्त को झगड़े के दौरान रईस ने नजमा के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर दिया और फरार हो गया। नजमा ने शमशाद को इसकी जानकारी दी और फिर बेहोश हो गई। शमशाद ने उसे इलाज के लिए महर्षि बाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची। पूछताछ में शमशाद ने बताया कि बेटी का घर बसा रहे इसलिए वह उसके होश में आने का इंतजार कर रहे थे। उधर, तबियत बिगड़ने पर नजमा को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 23 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

इसकी सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शमशाद के बयान लिए। बयान के आधार पर रईस के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed