फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wife and son shot in family dispute, critical

Delhi News: पारिवारिक विवाद में पत्नी और बेटे को मारी गोली, गंभीर

Sun, 28 Sep 2025 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Wife and son shot in family dispute, critical
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित मूंगा नगर की वारदात, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
विज्ञापन

-चार माह से पति से अलग मायके में रह रही थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित मूंगा नगर इलाके में शनिवार दोपहर पारिवारिक विवाद में शख्स ने पत्नी को गोली मार दी। मां को बचाने आए बेटे पर भी आरोपी ने गोली चला दी और मौके से भाग गया। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन में रिजवाना परवीन (40) और बेटे अरबाज (17) को शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिजवाना के सीने में गोली लगने से हालत गंभीर है।
जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी अब्दुल करीम की तलाश शुरू कर दी गई। उसकी तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक रिजवाना अपने परिवार के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहती हैं। इनके पति अब्दुल करीम का अपना काम है। पारिवारिक विवाद के कारण अक्सर इनके बीच झगड़ा होता रहता था। करीब चार माह पूर्व रिजवाना पति को छोड़कर अपने बेटे अरबाज को लेकर मंगा नगर, गली नंबर-1, दयालपुर मायके में आ गईं। पिता अल्लाह नूर मलिक, भाई इरफान व अन्यों के साथ रह रही थीं। आरोप है कि शनिवार दोपहर अब्दुल करीम पत्नी से बातचीत करने पहुंचा। ग्राउंड फ्लोर पर दोनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने अचानक पिस्टल निकाली और पत्नी के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन

इस बीच उसका बेटा अरबाज पहुंच गया। आरोपी ने बेटे पर भी रहम नहीं किया और उस पर गोली चला दी। गोली अरबाज के हाथ में लगी। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी अब्दुल करीम की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed