फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   When asked to give way addicts attacked the bike rider with a blade

दिल्लीः रास्ते में खड़े युवक से साइड मांगना बाइक सवार को पड़ा महंगा, नशेड़ी ने मारा ब्लेड

Fri, 21 Feb 2020 06:59 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 21 Feb 2020 06:59 PM IST
सार

  • लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
  • आरोपि शराब के नशे था, जांच में हुई पुष्टि

विज्ञापन
When asked to give way addicts attacked the bike rider with a blade
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मधु विहार इलाके में रास्ता देने के लिए कहा तो एक युवक ने बाइक सवार पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सागर कुमार (24) सपरिवार कल्याणपुरी इलाके में रहता है। वह प्रीत विहार स्थित एक डाइग्निस्टिक सेंटर में सैंपल कलेक्शन का काम करता है। 19 फरवरी की रात काम खत्म करने के बाद सागर अपने एक दोस्त सचिन पाठक को विनोद नगर स्थित उसके घर छोड़ने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

बद्रीनाथ मंदिर के पास एक शख्स गली के बीचोंबीच खड़ा था।

सागर अपनी बाइक निकाल नहीं पा रहा था। सागर ने उस शख्स को रास्ता देने के लिए कहा लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। सागर उसके पास पहुंचकर उसे बाइक पर बैठे-बैठे ही किनारे करने की कोशिश की। अचानक आरोपी ने सागर की पिटाई शुरू कर दी और दोनों गालों पर ब्लेड से हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा होने पर वहां पहुंचे लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने सागर को अस्पताल पहुंचाया। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल वर्मा के रूप में हुई। मेडिकल जांच में आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed