{"_id":"607af64377850a6aba6b9321","slug":"weekend-curfew-delhi-police-looked-tough-on-the-people-who-came-out-unnecessarily","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड कर्फ्यू: पहले दिन दिखा लॉकडाउन जैसा नजारा, बेवजह निकले लोगों पर सख्त दिखी दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड कर्फ्यू: पहले दिन दिखा लॉकडाउन जैसा नजारा, बेवजह निकले लोगों पर सख्त दिखी दिल्ली पुलिस
Sat, 17 Apr 2021 08:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 17 Apr 2021 08:22 PM IST
सार
राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू के पहले दिन गली मोहल्लों से लेकर प्रमुख मार्गों पर लॉकडाउन की तरह सन्नाटा नजर आया। सड़कों पर बसों से लेकर अन्य सार्वजनिक वाहन खाली दौड़ते रहे।
विज्ञापन
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पुलिस चेकिंग करती हुई
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू के पहले दिन गली मोहल्लों से लेकर प्रमुख मार्गों पर लॉकडाउन की तरह सन्नाटा नजर आया। सड़कों पर बसों से लेकर अन्य सार्वजनिक वाहन खाली दौड़ते रहे। वहीं, बेवजह घरों से बाहर निकले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह देते हुए वापस भेजा। कर्फ्यू के दौरान कॉलोनियों में आवश्यक सामाग्री में शामिल किराना स्टोर, डेयरी व मेडिकल स्टोर ही खुले रहे।
विज्ञापन
दिल्ली में गत शुक्रवार रात 10 बजे से ही सप्ताहंत कर्फ्यू की शुरुआत हो गई थी। इस दौरान सरकार ने लोगों से बेजवह घरों से न निकलने की अपील की थी, लेकिन इसके बाद भी सुबह के समय कुछ लोग सैर करते हुए नजर आए। वहीं, करीब 10 बजे के बाद ऐसे लोग भी देखने को मिले जो खाली सड़कों पर घूमने के लिए निकले थे। ऐसे लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चेतावनी दे वापस भेज दिया।
विज्ञापन
किराना व मेडिकल स्टोर भी रहे खाली
कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं में शामिल किराना व मेडिकल स्टोर भी खाली नजर आए। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी स्थित किराना स्टोर संचालक मनोज ने बताया कि कर्फ्यू के देखते हुए एक दिन पहले ही लोगों ने घर के जरूरी राशन की खरीदारी कर ली थी। केवल लोग घरों से दूध,ब्रेड व अंडे आदि की खरीदारी के लिए ही निकले। इसको देखते हुए अधिकतर जगहों पर दिन के समय किराना स्टोर भी बंद रहे। शाम के समय किराना स्टोर खोलने के बाद रात 10 बजे तक बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए व सोसायटियों ने प्रवेश द्वारों को रखा बंद
कर्फ्यू को देखते हुए दिल्ली की विभिन्न आरडब्ल्यूए व सोसायटियों ने प्रवेश द्वारों को बंद रखने का निर्णय लिया था। इसका नजारा शनिवार को देखने को मिला। उत्तरी दिल्ली स्थित मुखर्जी नगर की विभिन्न आरडब्ल्यूए व सोसायटियों ने प्रवेश द्वारों को बंद रखा। इस दौरान काम वाली बाई, ड्राइवर व चौकीदारों को भी घर रहने की सलाह दी गई।
टीवी व समाचार देख निकला दिन
कर्फ्यू के दौरान घर में रहे कुछ लोगों ने तनाव के माहौल के बीच मनोरंजन को तवज्जों दी। इस दौरान लोगों ने परिवार समेत टीवी पर पुरानी फिल्में व धारावाहिक देखे। वहीं, कुछ लोगों ने कोरोना के संक्रमण को लेकर समाचारों को तरजीह दी। लक्ष्मी नगर निवासी मयंक जयसवाल ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए घर में रहना जरूरी है। पूरा दिन परिवार के साथ गपशप व हंसी मजाक कर निकल गया। रविवार को परिवार के साथ पुरानी फिल्में देखने की योजना है।